Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोलकाता: बारिश में लोग फिसलकर गिरे और पंडाल में मची अफरातफरी बनी हादसे की वजह

कोलकाता: बारिश में लोग फिसलकर गिरे और पंडाल में मची अफरातफरी बनी हादसे की वजह

कोलकाता, 17 अक्टूबर . कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, पंडाल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान अचानक बारिश शुरू होने से लोग बचने के लिए एक साथ अंदर की ओर जाने लगे. इस दौरान कुछ लोग फिसलकर गिर गए और भीड़ में अफरातफरी मच गई.

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना उस समय हुई, जब पंडाल में भारी भीड़ थी. बारिश से बचने के लिए कई लोग एक साथ अंदर जाने की कोशिश करने लगे. इससे वहां भीड़ का दबाव बढ़ गया और कुछ लोग गिर पड़े. इस घटना में 17 लोगों की मौत और 25 लोगों के घायल होने की खबर है.

एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दुर्गा पूजा के 91 साल के इतिहास में इस तरह की घटना पहले कभी नहीं हुई थी. यह पहली बार है जब पंडाल में ऐसी स्थिति बनी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बारिश शुरू होने के बाद लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए तेजी से अंदर जाने लगे. इस दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी और कुछ लोग संतुलन खोकर गिर गए. लोगों के गिरने से वहां अफरातफरी बढ़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पंडाल में पहले से ही काफी भीड़ थी. बारिश शुरू होते ही बड़ी संख्या में लोग एक साथ अंदर की ओर बढ़े, जिससे स्थिति बिगड़ गई. स्थानीय लोगों ने भीड़ के दबाव और बारिश को इस घटना की प्रमुख वजह बताया.

एक स्थानीय ने बताया कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ. यह पहली बार है जब ऐसी घटना घटी है. अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से कुछ लोग फिसलकर गिर गए और वहां भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों को शायद मामूली चोटें भी आई हैं. वहीं, एक अन्य ने कहा कि वहां बहुत भीड़ थी और इसी अफरा-तफरी में लोग गिर गए.

एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि बारिश की वजह से सब लोग एक साथ अंदर की तरफ भागे और इसी तरह यह स्थिति पैदा हो गई.

–

पीएसके/वीसी

Share