Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

सिर्फ 2.5 ओवरों में ‘अर्धशतक’, टी20 क्रिकेट में भारत ने बनाया ‘तूफानी रिकॉर्ड’

सिर्फ 2.5 ओवरों में ‘अर्धशतक’, टी20 क्रिकेट में India ने बनाया ‘तूफानी रिकॉर्ड’

Bengaluru, 17 अक्टूबर . India ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी के साथ इतिहास रच दिया. टीम इंडिया ने सिर्फ 2.5 ओवरों में ‘अर्धशतक’ पूरा किया, जो टी20 इतिहास में उसका सबसे तेज ‘पचासा’ रहा.

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से कई बार विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में डाला है. टीम इंडिया ने बेहद कम ओवरों में 50 रन पूरे करके तेज बल्लेबाजी की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है. इस सूची में वेस्टइंडीज के खिलाफ Bengaluru में 2026 में बनाया गया रिकॉर्ड सबसे ऊपर है.

इसी सीरीज के दौरान हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ India ने तीन ओवरों में 50 रन का आंकड़ा छू लिया था. इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में बनाया गया रिकॉर्ड है, जहां India ने 3.1 ओवरों में 50 रन पूरे किए. वहीं, एशियन गेम्स 2026 के दौरान जापान के निस्शिन में Pakistan के खिलाफ भारतीय टीम ने 3.2 ओवर में यह उपलब्धि हासिल की थी. अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में भी भारतीय बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत करते हुए 3.3 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए थे.

Bengaluru में बारिश के चलते टॉस में काफी देरी हुई, जिसके बाद मुकाबले को 9-9 ओवरों का रखा गया. India ने 7.4 ओवरों की समाप्ति तक 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए थे, लेकिन फिर से बारिश हुई और मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया.

इस पारी में ईशान किशन ने 10 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 14 गेंदों में 22 रन जड़े. नमन धीर 6 गेंदों में 24 रन बनाकर नाबाद रहे. इनके अलावा, संजू सैमसन ने 16 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. वेस्टइंडीज की तरफ से कीमो पॉल और शमार स्प्रिंगर को 2-2 विकेट हाथ लगे, जबकि शमार जोसेफ ने 1 विकेट अपने नाम किया.

–

आरएसजी

Share