कोलकाता भगदड़ः हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों ने दुर्गा पूजा कमेटी पर लगाया लापरवाही का आरोप

हावड़ा, 18 अक्टूबर . उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में Saturday शाम को मची भगदड़ में कुचलकर 19 दर्शनार्थियों की मौत हो गई. मृतकों में उत्तर हावड़ा के सलकिया निवासी 64 वर्षीय विकास भट्टाचार्य भी शामिल हैं.
परिजनों के अनुसार, अविवाहित विकास भट्टाचार्य Saturday दोपहर साढ़े तीन बजे घर से अकेले उत्तर कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों के दर्शन के लिए निकले थे. परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल घूमने का बेहद शौक था. वह हर साल अकेले ही मां दुर्गा के दर्शन करने निकलते थे.
Saturday शाम को Police ने उनके भाई तापस भट्टाचार्य को विकास की तबीयत खराब होने की सूचना दी. इसके बाद तापस भट्टाचार्य कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने अपने बड़े भाई को सफेद चादर से ढका हुआ पाया. चेहरे से कपड़ा हटाते ही उन्हें अपने भाई का निर्जीव शरीर दिखाई दिया. उन्होंने शव की पहचान की.
इस घटना को लेकर तापस भट्टाचार्य ने पूजा कमेटी की कथित लापरवाही और राज्य प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आए और इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों को सजा दी जाए.
तापस भट्टाचार्य के अनुसार, बारिश के दौरान पंडाल में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. प्रवेश और निकास के रास्ते संकरे थे और पंडाल के अंदर पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी. उनका आरोप है कि इन परिस्थितियों के कारण ही यह दर्दनाक हादसा हुआ.
बता दें कि उत्तरी कोलकाता के चोरेबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ी अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु घायल हो गए. पंडाल के निकास द्वार का एक हिस्सा गिरने के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और दो अन्य Governmentी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लगभग 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 25 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. Sunday को मृतकों की संख्या 19 हो गई.
इस सिलसिले में Police ने पूछताछ के लिए आयोजकों, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया है. Sunday को एक फोरेंसिक टीम उत्तरी कोलकाता की मुक्तरमबाबू स्ट्रीट पर पहुंची, जहां भगदड़ मची थी. Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने घोषणा की है कि उनकी Government प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये और एक Governmentी नौकरी देगी. उन्होंने इस घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की भी घोषणा की.
–
ओपी/पीएम


