विपक्ष की ओछी हरकतें बताती हैं कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है: कंगना रनौत

रायपुर, 18 अक्टूबर . Actress और BJP MP कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में Saturday की रात को ‘ढोलिडा 2026’ में हिस्सा लिया. ‘ढोलिडा 2026’ शहर के सबसे बड़े नवरात्र रास गरबा आयोजनों में से एक है. Actress ने Sunday को कोलकाता भगदड़ हादसा, विपक्ष के रिजीम चेंज बयान और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर बात की.
कंगना रनौत ने अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रायपुर में पहली बार गरबा में शामिल होने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा. Gujarat से निकलकर गरबा अब पूरे देश में हो रहा है, जो अच्छी पहल है.
विपक्ष की ओर से सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) को लेकर दिए गए बयानों पर BJP MP कंगना रनौत ने कहा, “इस तरह की ओछी हरकतें देश को लगातार यह याद दिलाती हैं कि एक मजबूत नेतृत्व की कितनी जरूरत है. आपने देखा कि कल रात फ्रांस में क्या हुआ, वहां सब कुछ आग के हवाले कर दिया गया. ऐतिहासिक इमारतों से लेकर दुकानों तक, हर जगह लूटपाट हुई. लोग यह सब देख रहे हैं. मौजूदा हालात तीसरे विश्व युद्ध की याद दिलाते हैं. विपक्ष की ये हरकतें साफ बताती हैं कि India को एक मजबूत नेतृत्व की क्यों जरूरत है और हमें इस समय Prime Minister Narendra Modi की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता क्यों है?”
चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ की घटना पर उन्होंने कहा, “यह एक बेहद दुखद घटना है, वहां भगदड़ मच गई. यह दिल तोड़ने वाली बात है कि इतने खुशी भरे त्योहार के मौसम में, जब हर तरफ जश्न का माहौल है, तब इतने सारे लोग गहरे दुख में डूब गए हैं. मैं प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. मैं सभी से अपील करती हूं कि वे ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां भारी भीड़ हो. आगे कई त्योहार आने वाले हैं, दशहरा और दीपावली भी बिल्कुल करीब हैं.”
वहीं, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटोशूट के ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ (बीटीएस) पल साझा किए हैं. उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनने पर अपनी खुशी जाहिर की, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं. उन्होंने लिखा, “हमारे अपने पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को पहनना बहुत खुशी की बात है. गरबा उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में होना भी बहुत अच्छा लग रहा है. यहां फोटोशूट का एक छोटा सा बीटीएस है.”
रनौत ने आगे कहा, “नवरात्र स्त्रीत्व का उत्सव है और गरबा जीवन का नृत्य है. इन सबके केंद्र में देवी (शक्ति) हैं. नवरात्र की शुभकामनाएं.”
–
ओपी/एएस


