Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने कोलकाता हादसे पर जताया दुख, पीड़ित परिजनों के प्रति व्यक्त कीं संवेदनाएं

President और उपPresident ने कोलकाता हादसे पर जताया दुख, पीड़ित परिजनों के प्रति व्यक्त कीं संवेदनाएं

कोलकाता, 17 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न के बीच बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन पूजा पंडाल में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अचानक से भगदड़ मच गई. इस घटना में 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस मामले में कोलकाता Police ने आयोजकों और निजी सुरक्षा कर्मियों को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे पर President द्रौपदी मुर्मु और उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने दुख जताया है.

President द्रौपदी मुर्मु ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं. जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

उपPresident सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से मुझे गहरा आघात लगा है. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

पश्चिम बंगाल लोक भवन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि Governor आरएन रवि ने दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर दुख जताया है. Governor ने कहा कि कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ की घटना से मुझे गहरा आघात लगा है, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं. दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई जनहानि की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है. मां दुर्गा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें. प्रशासन द्वारा प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाई जा रही है.

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कोलकाता में मची भगदड़ दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पश्चिम बंगाल Government प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दे रही है.

वहीं, Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से बताया कि Prime Minister ने घोषणा की है कि Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे.

–

डीकेपी/

Share