Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,सिनेमा,मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी

प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ के अपने को स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी

प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को जन्मदिन की बधाई दी

Mumbai , 16 अक्टूबर . ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने Friday को ‘वाराणसी’ के अपने को-स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी.

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘वाराणसी’ के मेकर्स द्वारा पृथ्वीराज को दी गई बधाई को रीशेयर किया. साउथ के इस एक्टर को उनके खास दिन पर बधाई देते हुए प्रियंका ने उन्हें उस किरदार के नाम से संबोधित किया जो वह इस बहुप्रतीक्षित ड्रामा में निभा रहे हैं.

उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे कुंभा (हाथों से दिल का इमोजी) द रियल पृथ्वी.”

इससे पहले, ‘वाराणसी’ के लीड एक्टर महेश बाबू ने भी अपने ऑफिशियल हैंडल पर एक प्यारा सा संदेश शेयर करते हुए लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई कुंभा, आपका दिन शानदार रहे, ढेर सारा प्यार और खुशियां हमेशा बनी रहें…!!!”

‘वाराणसी’ के निर्माताओं ने social media पर अपने विलेन ‘कुंभा’ को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, “वाराणसी का सबसे जटिल दिमाग… जन्मदिन मुबारक हो कुंभा!!!”

इस आने वाली भव्य फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो पृथ्वी. आज मैं तुम्हारे अंदर के ‘कुंभा’ को जगाना नहीं चाहता था. वह कुंभा, जिसकी किस्मत में दुनिया पर अपनी छाप छोड़ना लिखा है.”

नवंबर में, ‘आरआरआर’ के निर्देशक ने ‘वाराणसी’ फिल्म में कुंभा के रूप में पृथ्वीराज का पहला लुक जारी किया था.

राजामौली ने लिखा था,”पृथ्वी के साथ पहला शॉट शूट करने के बाद, मैं उनके पास गया और कहा कि आप अब तक के सबसे बेहतरीन Actorओं में से एक हैं. कुंभ जैसे खतरनाक, बेरहम और ताकतवर विलेन के किरदार में जान फूंकना रचनात्मक रूप से बहुत संतोषजनक रहा. पृथ्वी, इस किरदार को निभाने के लिए आपका धन्यवाद.”

श्री दुर्गा आर्ट्स और शोइंग बिजनेस द्वारा निर्मित, यह फिल्म रुध्र (बाबू) के रोमांचक सफर को दिखाती है, जो एक एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) के आने के खतरे से वाराणसी शहर को बचाने के लिए निकलता है.

एमएम कीरावनी के संगीत से सजी फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

–

एएसएच/डीकेपी

Share