Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

प्रतापगढ़ में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, नशे में पति ने दिया वारदात को अंजाम

प्रतापगढ़, 17 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां फतनपुर थाना इलाके के पटहटिया कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला मंजू यादव की मौत हो गई. महिला की मौत के बाद पति अजय यादव ने ही Police को सूचना दी.

सूचना पर पहुंची Police जब जांच में जुटी तो सच्चाई कुछ और ही निकली. जांच में पता चला कि मंजू को मौत के घाट उतारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति अजय यादव ही है.

बताया जा रहा है कि Friday देर रात शराब पीने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था. शराब की लत को लेकर दोनों में अक्सर कहासुनी होती थी. रात में भी इसी बात को लेकर झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में आकर पति ने खौफनाक कदम उठा लिया. उसने अपनी पत्नी मंजू के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला की मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

इस मामले पर एएसपी आलोक कुमार ने बताया, “थाना फतनपुर पर Saturday सुबह 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा अजय यादव की पत्नी मंजू की हत्या कर दी गई है. Police टीम द्वारा तत्काल मौके का मुआयना किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतका का पति अजय यादव शराब पीने का आदी था. उसी को लेकर बीते रात उन दोनों में कहा-सुनी हुई, इसके बाद अजय द्वारा मंजू यादव की हत्या कर दी गई. इस प्रकरण से संबंधित अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है, जिसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है. प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है.”

Police ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. Police आगे की कार्रवाई कर रही है.

–

वीकेयू/पीएम

Share