Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

मॉस्‍को, 17 अक्टूबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीद को लेकर ‘ग्राहम एक्ट’ लागू पर छूट के ऐलान का रूस ने स्‍वागत क‍िया. रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने कहा है कि दिवंगत अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम से जुड़े कानून पर रोक लगाया जाना एक ऐतिहासिक पल है.

समाचार एजेंसी ‘टास’ की र‍िपोर्ट के अनुसार, दिमित्रिएव ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, “President डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से ‘ग्राहम एक्ट’ को निलंबित किया जाना एक महत्वपूर्ण और वास्तव में ऐतिहासिक कदम है. प्रतिबंधों और टकराव की जगह अब संवाद, दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद सहयोग और वैश्विक स्थिरता के लिए साझा जिम्मेदारी की बात हो रही है.”

उनके मुताबिक, अगर ‘ग्राहम एक्ट’ पूरी तरह लागू होता, तो रूस और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग लगभग पूरी तरह रुक सकता था. उनका कहना है कि इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वैश्विक बाजारों को भी गंभीर नुकसान पहुंच सकता था.

दिमित्रिएव ने कहा, “रूस और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग दोनों देशों के हित में है. इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलती है और भरोसा बनाने के साथ-साथ लंबे समय तक शांति स्थापित करने की नींव पड़ती है.”

समाचार एजेंसी टास के अनुसार, ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यकारी आदेश जारी कर कहा था कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने वाले कानून के तहत प्रस्तावित कुछ नए प्रतिबंध लागू नहीं करेंगे.

18 सितंबर को ट्रंप ने अमेरिकी कांग्रेस की ओर से पारित एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे. इस कानून में रूस के शीर्ष Political और सैन्य नेतृत्व, Governmentी कंपनियों तथा रूस के व्यापारिक साझेदारों पर द्वितीयक प्रतिबंध लगाने का प्रावधान था.

न्‍यूज एजेंसी टास के अनुसार, कानून के मुताबिक, हस्ताक्षर किए जाने के भीतर यानी 18 अक्टूबर तक, अमेरिकी प्रशासन को यह तय करना था कि किन कंपनियों और व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. दूसरी ओर, प्रशासन के पास यह विकल्प भी था कि वह यह निष्कर्ष निकाले कि ऐसे नए प्रतिबंध अमेरिका के हित में नहीं हैं और इसकी सूचना कांग्रेस को दे.

ट्रंप के हालिया आदेश को रूस में इस रूप में देखा जा रहा है कि अमेरिका ने फिलहाल कानून के कुछ कड़े प्रावधानों को लागू करने से पीछे हटने का फैसला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संपर्क और बातचीत की संभावनाएं बनी रह सकती हैं.

–

एवाई/एएस

Share