Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश : जनसेना पार्टी ने नगर पालिका चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की, पवन कल्याण ने दी मंजूरी

आंध्र प्रदेश : जनसेना पार्टी ने नगर पालिका चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की, पवन कल्याण ने दी मंजूरी

अमरावती, 17 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों से पहले जनसेना पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष व डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है.

इस पहली लिस्ट में दो नगर निगमों और 12 नगर पालिकाओं के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. नगर निगम के उम्मीदवारों में एलुरु से रेड्डी अप्पाला नायडू और विजयवाड़ा से वंगावीती राधा कृष्ण शामिल हैं.

नगर पालिका के उम्मीदवारों में अमलापुरम से नल्ला श्रीधर, चिलकलुरिपेट से थोटा राजराजेश्वरी, गोल्लाप्रोलु से कादरी तम्मय्या नायडू, नरसापुरम से कोठापल्ली शैलजा, निदादवोले से कल्लम ज्योति, पेदाना से मत्ता शिव पावनी, पीठापुरम से डॉ. बीरा विजय शेखर, पुट्टूर से डी. एलुमलाई, सालूर से गोरले विजयकुमारी, समालकोट से पिट्टा जानकी रामा राव, तेनाली से थोटाकुरा वेंकट रमण राव और तिरुवुरू से पी. माधवी शामिल हैं.

बता दें कि आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने 2026 के लिए स्थानीय निकाय और नगरपालिका चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है. आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती भगवान शिव को समर्पित अमरेश्वर मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व का है. यह कभी सातवाहन और पल्लव राजाओं की राजधानी थी. सातवाहनों के उदय से पहले अमरावती बौद्ध धर्म का केंद्र था और मौर्य साम्राज्य में सम्राट अशोक (269-232 ईसा पूर्व) के शासनकाल में यहां एक स्तूप और मठ बनाया गया था.

फरवरी 2014 में आंध्र प्रदेश राज्य का विभाजन हुआ, जिसके बाद नए राज्य को एक नई राजधानी की जरूरत पड़ी. एपी पुनर्गठन अधिनियम 2014 के तहत नई ग्रीनफील्ड राजधानी विकसित करने की योजना बनी. इसके तहत लैंड पूलिंग स्कीम (एलपीएस) के जरिए ‘अमरावती’ को बसाने की योजना बनाई गई.

–

वीकेयू/पीएम

Share