इटावा में महिला से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, कई जिलों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज

इटावा, 17 अक्टूबर . यूपी के इटावा जिले के भरथना-बिधूना मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास महिला से हुई लूट की घटना का Police ने खुलासा करने का दावा किया है. Friday रात 10 बजे चेकिंग के दौरान Police और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई.
Police के मुताबिक, आरोपी अनुज शाक्य ने Police टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई. घायल आरोपी को गिरफ्तार कर सीएचसी भरथना में भर्ती कराया गया. Police ने उसके कब्जे से लूट के 700 रुपये, तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है.
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि Police ने महिला से लूट की घटना में शामिल आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ इटावा, मैनपुरी, फतेहगढ़ औरैया समेत कई जिलों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. Police आरोपी के आपराधिक इतिहास और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
Police के अनुसार, 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक नितिन कुमार और उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार Police टीम के साथ झिन्दुआ पुल से गंगौरा की ओर जाने वाले रास्ते के आगे भरथना रोड पर चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान इटावा की तरफ से काले रंग की बाइक आती दिखाई दी. Police टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि उसने Policeकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.
Police ने कहा कि इसके बाद टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बाइक सवार के बाएं पैर में गोली लगी. घायल होने के बाद उसे पकड़ लिया गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना भेजा गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुज शाक्य निवासी रामपुरा शमशेरगंज, थाना किशनी, मैनपुरी के रूप में हुई है. Police ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस बरामद किया है. इसके अलावा, काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और महिला से लूट की घटना से संबंधित 700 रुपये भी बरामद किए गए हैं.
महिला से लूट के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. Police के मुताबिक, मामले में धारा 109(1) और 317(2) भारतीय न्याय संहिता तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25/27 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. Police टीम पर फायरिंग और मुठभेड़ के संबंध में अलग से अभियोग दर्ज किए जाने की बात कही गई है.
एसपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड में लूट, चोरी, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं. इटावा के ऊसराहार थाने में वर्ष 2023 में उसके खिलाफ लूट, जानलेवा हमले, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज होने का भी उल्लेख है.
इसके अलावा फतेहगढ़ के जहानगंज, मऊदरवाजा, मोहम्मदाबाद और नवाबगंज थानों में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं. मैनपुरी के किशनी, करहल, दन्नाहार, कुर्रा, बिछवां और कोतवाली थानों में भी लूट, चोरी, जानलेवा हमले और हथियारों से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है. कन्नौज के छिबरामऊ और औरैया के ऐरवाकटरा थाने के रिकॉर्ड में भी आरोपी के खिलाफ मुकदमों का उल्लेख है.
Police के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक इतिहास का विवरण संबंधित थानों के अभिलेखों के आधार पर संकलित किया गया है. महिला से हुई लूट की घटना में उसकी भूमिका, बरामद सामान और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.
–
एसडी/पीएम


