Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

दुर्गा सप्तमी पर हेमा मालिनी ने याद किया मां काली का किरदार, फैंस के लिए शेयर किया पुराना क्लिप

दुर्गा सप्तमी पर हेमा मालिनी ने याद किया मां काली का किरदार, फैंस के लिए शेयर किया पुराना क्लिप

Mumbai , 17 अक्टूबर . दिग्गज Actress और BJP MP हेमा मालिनी ने दुर्गा सप्तमी के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दीं. Actress ने Saturday को ‘जय दक्षिणेश्वर काली मां’ में निभाए गए मां काली के किरदार को याद किया.

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर अपने एक फैन द्वारा शेयर किया गया फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें Actress ने बताया कि गायिका अनुराधा पौडवाल के गाने को कितने प्यार और भक्ति के साथ फिल्माया गया था.

शेयर किए गए इस वीडियो में Actress हेमा मालिनी भक्ति फिल्म ‘जय दक्षिणेश्वर काली मां’ में मां काली के वेश में हैं और राक्षसों का किरदार निभा रहे कलाकारों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म में उनका मां काली का किरदार उनकी फिल्मी सफर का एक यादगार हिस्सा है. क्लिप को शेयर करते हुए हेमा ने लिखा, “दुर्गा सप्तमी के शुभ अवसर पर मैं अपने एक प्यारे फैन विशाल कुमार द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो क्लिप पेश कर रही हूं. यह क्लिप फिल्म ‘मां दक्षिणेश्वरी काली’ की है और इस खूबसूरत गाने को अनुराधा पौडवाल ने गाया है. जब मैंने यह क्लिप देखी तो मुझे याद आया कि किस प्यार और भक्ति के साथ अनुराधा जी ने इस डांस को शूट करवाया था. आप सभी को नवरात्रि और दुर्गा सप्तमी की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Actress हेमा मालिनी ने डांस की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने लिखा, “जब मैंने यह क्लिप देखी तो मुझे याद आया कि किस प्यार और भक्ति के साथ अनुराधा जी ने इस डांस को शूट करवाया था.” 1996 में आई भक्ति फिल्म ‘जय दक्षिणेश्वर काली मां’ में दिग्गज Actress हेमा मालिनी ने मां काली का किरदार निभाया था.

फिल्म की कहानी ‘ज्योति’ नामक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवी काली की परम भक्त है. ज्योति को उसके परिवार और खासकर उसकी सास द्वारा काफी प्रताड़ित और सताया जाता है. जब उस पर अत्याचार बढ़ जाते हैं और वह असहाय हो जाती है, तब उसकी सच्ची भक्ति से प्रसन्न होकर देवी काली (हेमा मालिनी) प्रकट होती हैं. देवी काली ज्योति की रक्षा करती हैं, उसे अन्याय के खिलाफ लड़ने और आत्मसम्मान के साथ खड़ा होने की शक्ति देती हैं.

–

एनएस/पीएम

Share