Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

रूस हमारे ऊर्जा क्षेत्र को तबाह कर रहा, ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ अभी भी कर सकता है मदद : जेलेंस्‍की

रूस हमारे ऊर्जा क्षेत्र को तबाह कर रहा, ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ अभी भी कर सकता है मदद : जेलेंस्‍की

कीव, 17 अक्टूबर . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर रूस ने Friday को अपने अब तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम द‍िया. रूस ने Friday शाम सात बजे से शन‍िवार सुबह सात बजे के बीच ही 320 से अधिक ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, शहरों और समुदायों पर दागीं.

जेलेंस्‍की ने दोहराया क‍ि रूस पर दबाव बनाने के ल‍िए ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ अभी भी मददगार साब‍ित हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि इसे वास्तव में लागू किया जाए.

यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी हमले की जानकारी देते हुए social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तबाही से जुड़ी कई तस्‍वीरें साझा कीं.

उन्‍होंने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र पर अपने सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया. यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन से जुड़ी 15 से ज्यादा महत्वपूर्ण सुविधाओं को निशाना बनाया. क्षतिग्रस्त ढांचे को बहाल करने का काम लगातार जारी है. इसके लिए सभी जरूरी Governmentी सेवाएं और ऊर्जा कंपनियों के उपलब्ध संसाधन लगाए गए हैं. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जो लगभग बिना रुके काम करके बिजली व्यवस्था को फिर से सामान्य बनाने की कोशिश कर रहे हैं.”

यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि सबसे ज्यादा प्रभावित हालात लुत्स्क, रिव्ने, जाइटॉमिर, विन्नित्सिया, शेपेतिव्का, स्लावुता और नेतिशिन में रहे. इसके अलावा खार्किव, कीव, निप्रो और अन्य क्षेत्रों की ऊर्जा सुविधाएं भी हमलों का शिकार हुईं.

जेलेंस्की ने बताया क‍ि रूस ने ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाने वाले अपने अभियान को और तेज कर दिया है. उसका मकसद यूक्रेन के संसाधनों और मरम्मत क्षमता पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालना है. सिर्फ कल शाम सात बजे से आज सुबह सात बजे के बीच ही रूस ने 320 से अधिक ड्रोन, क्रूज मिसाइलें और बैलिस्टिक मिसाइलें यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे, शहरों और समुदायों पर दागीं. हालांकि, हमारे सैनिक इनमें से बड़ी संख्या में हमलों को नाकाम कर रहे हैं, लेकिन हमलों का पैमाना और लगातार जारी रहने वाली यह कार्रवाई दुर्भाग्य से गंभीर नुकसान पहुंचा रही है. यह सकारात्मक बात है कि हमारे यूरोपीय साझेदार पहले ही यूक्रेन के लिए नए सहायता पैकेज तैयार कर चुके हैं. इसके लिए मैं उनका आभारी हूं.

जेलेंस्‍की ने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”यह भी जरूरी है कि अमेरिका में लोग मौजूदा हालात को ठीक से समझें. जब रूस हमारे ऊर्जा क्षेत्र पर इतना बड़ा हमला कर रहा है, उसी समय अमेरिका में ऐसा फैसला लिया गया, जिसमें ‘लिंडसे ग्राहम एक्ट’ को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया. इस कानून का उद्देश्य रूस पर ऐसा दबाव बनाना था, जिससे युद्ध खत्म करने में मदद मिल सके. मेरा मानना है कि यह कानून बहुत मददगार साबित हो सकता था और अब भी हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि इसे वास्तव में लागू किया जाए. इसके समर्थन में उठने वाली हर आवाज मायने रखती है.”

यूक्रेनी राष्‍ट्रपत‍ि ने कहा क‍ि रूस सर्दियों के आने से पहले यूक्रेन में बड़े पैमाने पर बिजली संकट पैदा करने की कोशिश कर रहा है. वह लाखों लोगों को बिजली और हीटिंग जैसी जरूरी सुविधाओं से वंचित करना चाहता है. इसे रोकने के लिए रूस पर दबाव बनाए रखना जरूरी है. अगर प्रतिबंधों का दबाव कम किया जाता है और हमलावर को आर्थिक फायदा मिलता है, तो इससे उसे हमले जारी रखने का ही हौसला मिलेगा. हमें पीछे नहीं हटना चाहिए. हमें युद्ध खत्म करने की कोशिश जारी रखनी होगी. लक्ष्य युद्ध को समाप्त करना होना चाहिए, न कि ऐसे हालात बनाना जिससे पुतिन को इसे अनिश्चित समय तक जारी रखने का कारण मिलता रहे. मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जो वास्तव में शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं और यूक्रेन की मदद कर रहे हैं.

–

एवाई/एबीएम

Share