केमिकल टैंकर ‘यारा जे’ सवार सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित, जहाज रोमानिया पहुंचा: दूतावास

बुखारेस्ट, 17 अक्टूबर . बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास ने Saturday को बताया कि केमिकल टैंकर ‘यारा जे’पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज रोमानिया के कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पर पहुंच गया है.
रोमानिया में India के राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों और टैंकर के कंपनी सुरक्षा अधिकारी (सीएसओ) से बात करने के बाद इसकी पुष्टि की.
दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “राजदूत मनोज महापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों (जिसमें एसएआर रोमानिया और एमआरसीसी कॉन्स्टान्ता शामिल हैं) के साथ-साथ केमिकल टैंकर ‘यारा जे’ (आईएमओ: 9221803) के सीएसओ से बात की. यह पुष्टि हुई है कि जहाज पर सवार सभी नौ भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज कॉन्स्टान्ता बंदरगाह पहुंच गया है. राजदूत ने उन्हें India Government की ओर से पूरे समर्थन और मदद का भरोसा दिलाया.”
दूतावास ने बताया कि पिछले हफ्ते, काला सागर (ब्लैक सी) में हमले का शिकार हुए कमर्शियल जहाज ‘एमवी रोयाद मम्मादोव’ से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक रोमानिया से India के लिए रवाना हो गए.
दूतावास ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “तीन भारतीय नागरिक—साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह, India के लिए रवाना हो गए. उनकी वापसी को आसान बनाने के लिए दूतावास ने हर जरूरी मदद और सहयोग प्रदान किया.”
इसमें आगे कहा गया, “हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टान्ता काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं.”
इन तीनों भारतीयों को 6 अक्टूबर को जहाज से बचाया गया था.
इसके अगले दिन, India ने काला सागर क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की थी. साथ ही, India ने तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की थी.
New Delhi में एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, विदेश मंत्रालय (एमईए) प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि कमर्शियल जहाजों पर होने वाले हमले व्यापारिक शिपिंग के लिए खतरा हैं और इससे नाविकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है.
–
केआर/


