राजस्थान: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुल से नीचे गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

कोटा, 17 अक्टूबर . Rajasthan के कोटा में Saturday सुबह दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें Bhopal से खाटूश्याम जा रहे कम से कम 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. इस दुर्घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर यह हादसा कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में Saturday सुबह करीब 6.30 बजे हुआ. एक मिनी बस Bhopal से खाटूश्याम जा रही थी. इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर मिनी बस अनियंत्रित हो गई और एक नाले के ऊपर बने पुल से जा टकराई. इसके बाद मिनी बस करीब 15 फीट की ऊंचाई से जा गिरी. इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.
बस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई. तुरंत Police को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंचने के बाद Police टीमों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल के लिए भेजा और मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया.
बताया गया कि घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. नाले में कीचड़ व पानी के कारण रेस्क्यू में परेशानी भी हुई. यह भी बताया गया कि इस मिनी बस में 25 से अधिक श्रद्धालु सवार थे.
कोटा ग्रामीण के अतिरिक्त Police अधीक्षक रामकल्याण मीणा ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है और 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. उन्होंने कहा है कि Bhopal से कुछ यात्री मिनी बस में खाटूश्याम की यात्रा करने के लिए जा रहे थे. सभी लोग अलग-अलग परिवारों से हैं, लेकिन वे सभी एक-दूसरे को जानते हैं. जिसने इस यात्रा की योजना बनाई थी, वह व्यक्ति भी इस बस में सवार था. वह व्यक्ति भी घायल हुआ और मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.
उन्होंने कहा कि कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में 8 लेन वाले हाईवे पर मिनी बस पुल से नीचे गिर गई. Police अधिकारी ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया में हादसे का कारण यह माना गया है कि रात के समय वाहन चलाने की वजह से मिनी बस चालक को शायद नींद की झपकी आई थी. इसी कारण बस अनियंत्रित हुई थी.
जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि जिन घायलों की स्थिति गंभीर है, उन्हे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का लगातार इलाज चल रहा है.
–
डीसीएच/


