दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में महंगे टिकट खरीदकर पहुंचे मोबाइल चोर, दो गिरफ्तार, 6 फोन बरामद

इंदौर, 16 नवंबर . पंजाबी गायक और Actor दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में घुसे अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को Police ने पकड़ लिया है. हैरानी की बात यह है कि गिरोह के सदस्य चोरी करने के इरादे से बाकायदा गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर कॉन्सर्ट में पहुंचे थे. Police ने उनके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं. वहीं, गिरोह के चार से पांच अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
दरअसल, 15 नवंबर को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इतने बड़े आयोजन को देखते हुए सुरक्षा के लिए क्राइम ब्रांच और खजराना थाना Police की टीमें तैनात की गई थीं. Police की टीमें कार्यक्रम स्थल पर लगातार नजर रख रही थीं. इसी दौरान कुछ युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद Police ने उन्हें पकड़कर पूछताछ शुरू की.
पूछताछ में आरोपियों की पहचान पुरानी दिल्ली निवासी नाजिम और Lucknow निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई. Police के मुताबिक, दोनों एक ऐसे गिरोह का हिस्सा हैं जो अलग-अलग शहरों में होने वाले बड़े कॉन्सर्ट और आयोजनों को निशाना बनाता है. गिरोह के सदस्य गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर कार्यक्रम में जाया करते थे. इसके बाद भीड़ में शामिल होकर लोगों के मोबाइल फोन चोरी करते थे.
Police की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने jaipur और दिल्ली समेत दूसरे शहरों में भी इसी तरह मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की है. Police के अनुसार, इस गिरोह में दो गिरफ्तार आरोपियों के अलावा चार से पांच अन्य सदस्य भी शामिल हैं. Police अब उनके बाकी साथियों का पता लगाने और चोरी के अन्य मोबाइल फोन बरामद करने में जुटी है.
इस मामले पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने से कहा, ”दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट से पहले और दूसरे आयोजनों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थीं. इसी को देखते हुए Police और क्राइम ब्रांच की टीमें तैनात की गई थीं. इसी कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से छह मोबाइल फोन बरामद हुए. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.”
वहीं, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर Ahmedabad में भी एक अलग मामला चर्चा में है. यहां 21 नवंबर को होने वाले उनके लाइव कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने Police कमिश्नर को पत्र लिखकर उनके चार गानों पर रोक लगाने की मांग की है.
पत्र में दिलजीत के गाने ‘पटियाला पेग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचो फीम’ और ‘जट्ट फायर करदा’ का जिक्र किया गया है. अधिकारी का कहना है कि इन गानों के बोल में शराब, अफीम, नशे और हथियारों का जिक्र है, जिसका बच्चों और युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है. पत्र में कहा गया है कि इन गानों को बदले हुए बोल के साथ भी नहीं गाया जाना चाहिए.
इसके अलावा कॉन्सर्ट में तेज आवाज, चमकती लाइटों और बच्चों को स्टेज पर बुलाने को लेकर भी चिंता जताई गई है. अधिकारी ने Police से इन बातों को ध्यान में रखते हुए जरूरी पाबंदियां लगाने की मांग की है.
–
पीके/एएस


