किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्याओं को लेकर कांग्रेस पाकिस्तान की भाषा बोल रही : शगुन परिहार

जम्मू, 16 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एसपीओ (स्पेशल Police ऑफिसर) की हत्याओं पर दिए गए बयानों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने भाजपा विधायक शगुन परिहार से इस्तीफे की मांग की है. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक शगुन परिहार ने Monday को आरोप लगाया कि कांग्रेस Pakistan की भाषा बोल रही है.
दरअसल, Sunday को कर्रा ने भाजपा विधायक शगुन परिहार की आलोचना की थी. शगुन परिहार ने आरोप लगाया था कि किश्तवाड़ में अल्पसंख्यकों की हत्याओं की घोषणा स्थानीय मस्जिदों से की गई थी. कर्रा ने उनके इस्तीफे की मांग की और किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्याओं की जांच की भी मांग की. कर्रा ने यह भी कहा था कि कुछ ऐसी खबरें हैं कि ये दोनों एसपीओ शिकार करने गए थे, तभी सेना ने उन्हें गलती से आतंकवादी समझकर गोली मार दी.
जेकेपीसीसी अध्यक्ष के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता और किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने कर्रा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा, “तारिक हमीद कर्रा को मेरे इस्तीफे की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है. कांग्रेस पार्टी को भी मेरे इस्तीफे की मांग करने का कोई हक नहीं है. किश्तवाड़ की जनता ने मुझे चुनकर विधानसभा भेजा है. यहां की जनता ने मुझे जनादेश दिया है और मैं यहां के लोगों के अधिकारों के लिए आवाज जरूर उठाऊंगी.”
उन्होंने कहा, “जहां तक कांग्रेस पार्टी की बात है, तो उसने हमेशा देशविरोधी बयान दिए हैं. कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को बांटने की बात की है.”
परिहार ने कहा, “मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी इस समय यहां Pakistan की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है. कांग्रेस पार्टी के जो नेता यहां पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, उन्हें देखकर दुख होता है कि इतने वरिष्ठ नेता होने के बावजूद वे इस तरह के बयान दे रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “अगर वरिष्ठ नेताओं का यह हाल है, तो बेचारे स्थानीय नेताओं का क्या होगा? कांग्रेस पार्टी को देश के लिए, जनता के लिए आवाज उठानी चाहिए थी लेकिन यह पार्टी तो Pakistan की प्रवक्ता बन गई है.”
भाजपा नेता शगुन परिहार ने कहा कि जब भी कोई सैनिक देश के लिए शहीद होता है, तो हमें उनके अंतिम संस्कार के समय उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए. इससे पहले भी हमारे किश्तवाड़ में दो वीडीजी (विलेज डिफेंस गार्ड) कर्मियों की जान गई और वे शहीद हो गए – शहीद कुलदीप और शहीद निसार. मैं उन सभी लोगों का सम्मान करती हूं जो देश को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ते हैं. मैं उन सभी का सम्मान करती हूं जो देश के लिए बोलते हैं. हालांकि, मैं उन लोगों का कभी सम्मान नहीं करूंगी जिन्होंने देश को बांटने की बात की है.”
–
पीआईएम/पीएम


