पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे को लेकर प्रवासी भारतीयों में उत्साह, बोले- दुनिया में बढ़ रहा हमारा मान

मनीला, 16 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के फिलीपींस दौरे को लेकर वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह है. आसियान-India शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी को प्रवासी भारतीय बहुत महत्वपूर्ण मान रहे हैं. कुछ लोगों ने से बात की और माना कि इससे द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे.
प्रवासी भारतीय आनंद मेहतानी ने कहा, “पहले यहां India का नाम इतना बड़ा नहीं था. पीएम मोदी यहां आ रहे हैं, ये गौरवान्वित करने वाला क्षण है. इधर कुछ वर्षों में India ने अपने इकबाल को बुलंद किया है, ये बहुत अच्छा है. द्विपक्षीय संबंधों में सुधार आया है और अब ये उच्चस्तरीय दौरा काफी अहम है.”
उन्होंने कहा, “2000 साल पहले जहां भी जाएं, कंबोडिया, मलेशिया, थाइलैंड, चीन, हर जगह India का प्रभाव था. लेकिन हम खुद को साबित नहीं कर पा रहे थे, हम सक्रिय नहीं थे. लेकिन अब ये बदला है. हमें अब सब लोग जान रहे हैं.”
वहीं, 45 साल से फिलीपींस में रह रहे फ्रैंकी गंगवानी भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर खासे उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, “हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि India के Prime Minister अब आसियान शिखर सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इससे फिलीपींस और India के बीच संबंध बेहतर होंगे. फार्मा और आईटी में कारोबार बढ़ेगा. फिलीपींस अभी India से रक्षा उपकरण आयात कर रहा है, इससे India का कारोबार भी बढ़ेगा.”
गंगवानी के अनुसार, “पीएम मोदी के आने पर हमें बहुत खुशी होती है. मोदी जी 2017 में आए थे, तब भी हम सभी भारतीय बहुत खुश थे और अब और भी ज्यादा खुश हैं. अब हम मोदी जी से 16 और 17 तारीख को मिलेंगे. सभी भारतीय लोग बहुत खुश हैं कि हमारा India दुनिया में बड़ा नाम कमा रहा है. हमारा India दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और आगे चलकर नंबर वन पर पहुंचेगा.”
प्रवासी भारतीय ध्रुव इसे दोनों देशों के लिए काफी अहम मानते हैं. उन्होंने कहा , “मुझे लगता है पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हर कोई उन्हें जानता है. वो जो कर रहे हैं, वो अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है और इससे देश के अंदर और बाहर सभी को मदद मिलेगी. जो भी India के साथ साझेदारी करेगा, वो भी उसके साथ आगे बढ़ेगा. India अभी एक पावरहाउस है. मुझे यकीन है कि अन्य एशियाई देश भी India के साथ मिलकर आगे बढ़ सकते हैं. India और फिलीपींस के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है, इसलिए आसियान बैठक में उनका आना दोनों देशों के लिए बहुत बड़ी बात होगी.”
वर्षों से मनीला में रह रहे भारतीय लक्ष्मण दासवानी ने कहा, “ये दौरा वाकई शानदार है. मुझे बहुत गर्व है. विश्वास है कि फिलीपींस और India के संबंधों में सुधार होगा और दोनों देश एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगे. मैं बहुत खुश हूं कि वो आ रहे हैं और हम सभी उनका बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद है कि इस बैठक का नतीजा सकारात्मक होगा. “
–
केआर/


