Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में वरिष्ठ नागिरकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, व्हीलचेयर की सुविधा भी मौजूद

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में वरिष्ठ नागिरकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश, व्हीलचेयर की सुविधा भी मौजूद

New Delhi, 16 नवंबर . India मंडपम में 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 में अब ‘बिजनेस डेज’ (14-18 नवंबर) में वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा. साथ ही, उनकी सहायता के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था गेट्स पर की गई है. यह जानकारी India व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) के कार्यकारी निदेशक प्रेमजीत लाल ने Monday को दी.

समाचार एजेंसी से बातचीत में लाल ने कहा, “पहले हम बिजनेस डेज में वरिष्ठ नागरिकों को भी टिकट के आधार पर प्रवेश दे रहे थे, लेकिन जनता की मांग के मुताबिक, हमने अब उन्हें निशुल्क प्रवेश देना शुरू कर दिया है. वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए 30-40 व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें कोई असुविधा न हो.”

लाल ने आगे कहा कि Sunday को बिजनेस डेज होने बावजूद भी करीब 60,000 लोग आए थे, यह इस ट्रेड फेयर को लेकर लोगों में उत्साह को दिखाता है.

देश की राष्ट्रीय राजधानी के India मंडपम में 45वां आईआईटीएफ 14-27 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है. इसमें बिजनेस डेज (14-18 नवंबर) और जनरल पब्लिक डेज (19-27 नवंबर) शामिल हैं.

बिजनेस डेज में वयस्कों के लिए टिकट प्राइस 500 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है. आयु के आधार पर बच्चों के लिए शुल्क 200-300 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.

जनरल पब्लिक डेज में वयस्कों के लिए टिकट प्राइस 100 रुपए प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है. हालांकि, सप्ताहांत (Saturday और Sunday) को टिकट की कीमत को वस्यकों के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति और बच्चों के लिए 100 रुपए रखा गया है. हालांकि, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों और 5 साल तक के बच्चों की एंट्री फ्री रहेगी.

India Government के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत 1972 में स्थापित आईटीपीओ India की शीर्ष व्यापार संवर्धन और व्यापार सुविधा संस्था है. यह New Delhi स्थित प्रतिष्ठित ‘India मंडपम’ में हर साल 70 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार आयोजनों के माध्यम से भारतीय निर्यातकों, एमएसएमई और उद्योग जगत के दिग्गजों को 100 से अधिक देशों के खरीदारों, निवेशकों और व्यापार भागीदारों से जोड़ता है.

–

एबीएस

Share