Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व : श्याम रजक

छठ किसी एक वर्ग का नहीं, जनआस्था और संस्कृति का महापर्व : श्याम रजक

Patna, 16 नवंबर . बिहार में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला. बिहार Government के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने धर्मगंज घाट पर पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और भगवान तथा छठी मैया से प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर भी टिप्पणी की.

वहीं, Patna में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बंगाल में छठ पर्व को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की टिप्पणियों और राहुल गांधी के व्यवहार पर प्रतिक्रिया दी.

धर्मगंज घाट पर पूजा-अर्चना के बाद बिहार Government में मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की उपासना की जाती है. एक दिन पहले श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था और Monday सुबह उगते सूर्य की पूजा की गई.

उन्होंने कहा कि भगवान का प्रकाश पूरी दुनिया और ब्रह्मांड को रोशन करता है. छठी मैया और सूर्य देव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें. उन्होंने प्रार्थना की कि देश के सभी लोग सुखी, समृद्ध और स्वस्थ रहें तथा सभी का कल्याण हो.

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि इतने वर्षों तक India में रहने के बावजूद सोनिया गांधी देश से भावनात्मक रूप से जुड़ नहीं पाई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुस्तक Political उद्देश्यों से प्रेरित है और इसमें कोई विशेष सार्थकता नहीं है. जब कोई व्यक्ति Political उद्देश्य से अपनी आत्मकथा लिखता है, तो लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते.

सांसद कल्याण बनर्जी की छठ पर्व को लेकर की गई टिप्पणियों पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने कहा कि संस्कृति और राजनीति को अलग-अलग नजरिए से देखना चाहिए. छठ किसी एक समुदाय, वर्ग या क्षेत्र का त्योहार नहीं, बल्कि व्यापक सांस्कृतिक आस्था का पर्व है. छठ पूजा में भगवान और भक्त के बीच कोई मध्यस्थ नहीं होता. श्रद्धालु प्रकृति के विभिन्न स्वरूपों से जुड़कर सीधे भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करते हैं.

Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के व्यवहार पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम रजक ने इसे बचकाना बताया. उन्होंने कहा कि देश के भीतर Political विरोध और बहस लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी विदेशी प्रतिनिधि द्वारा India की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप करना और देश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना उचित नहीं है. उन्होंने इसे India की विदेश नीति के विरुद्ध बताते हुए देशहित से जुड़ा गंभीर मुद्दा करार दिया.

–

एसएके/एबीएम

Share