Skip to content
Monday, 16 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

कुणाल कपूर ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले-‘कारों के दौर में घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखा रहे’

कुणाल कपूर ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले ‘कारों के दौर में घोड़ा गाड़ी ठीक करना सिखा रहे’

कुणाल कपूर ने एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले-‘कारों के दौर में घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखा रहे’

Mumbai , 16 नवंबर . Actor कुणाल कपूर ने पारंपरिक एजुकेशन सिस्टम को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बच्चों को पुराने तरीके से पढ़ाने और रटाने के बजाय लोगों को उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए तैयार करना चाहिए.

Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा एजुकेशन सिस्टम पूरी एक पीढ़ी को ऐसी दुनिया के लिए तैयार कर रहा है, जो शायद उनके काम करने के समय तक होगी ही नहीं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ये ऐसा है कि जैसे कारों के दौर में बच्चों को घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सिखाया जा रहा हो.

Actor कुणाल कपूर ने लिखा, “यह चौंका देने वाली बात है कि हमारा एजुकेश सिस्टम पूरी तरह से आने वाली पीढ़ी को ऐसी दुनिया के लिए तैयार कर रहा है, जो होगी ही नहीं. हमारे बच्चे एक दशक से ज्यादा समय तक घोड़ा-गाड़ी ठीक करना सीख रहे हैं जबकि दुनिया कारों की हो चुकी है.”

उन्होंने लिखा, “वो जब बाहर निकलेंगे तो देखेंगे कि गाड़ी है ही नहीं और उन्हें कार के बारे में ज्यादा कुछ पता भी नहीं है. हम उन्हें अभी भी रटना सिखा रहे हैं, याद करना सिखा रहे हैं, जो कि एक ऐसी रेस है जिसमें वे एआई से कभी जीत ही नहीं सकते.”

कुणाल कपूर ने कहा कि एजुकेशन सिस्टम में बच्चों की जिज्ञासा, क्रिटिकल थिंकिंग और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देना चाहिए. बच्चों को सवाल पूछने की आजादी दी जानी चाहिए, न कि जिज्ञासु होने पर उन्हें डांटा जाए.

उन्होंने अपनी बात के संदर्भ में लिखा, “हमें ऐसे क्लास रूम चाहिए जो बच्चों को बनाना, सवाल पूछना, जिज्ञासु और फेल होना सिखाएं क्योंकि जिस बच्चे को “क्यों” पूछने पर बैठ जाने के लिए कहा जाता है, वही बच्चा इस भविष्य को सबसे ज्यादा चाहिए.”

कुणाल कपूर की बात करें, तो वह जल्द ही आने वाली फिल्म ‘लंबोधरा 2.0’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को सिंपल सुनी ने डायरेक्ट किया है. ये एक बाइलिंगुअल सोशल थ्रिलर है, जो 20 नवंबर को कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

–

एनएस/पीएम

Share