Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे का किया बचाव, कहा-चीन से अमेरिका को हो रहा है फायदा

ट्रंप ने शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे का किया बचाव, कहा-चीन से अमेरिका को हो रहा है फायदा

वाशिंगटन, 15 अक्टूबर . अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चीनी President शी जिनपिंग की मेजबानी करने का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि वाशिंगटन अब चीन से “बहुत पैसा” कमाता है. साथ ही, उन्होंने घोषणा की कि वह ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) को अब ‘सुपरइंटेलिजेंस’ (अति-बुद्धिमत्ता) के रूप में पेश कर रहे हैं क्योंकि इस क्षेत्र में अमेरिका चीन से आगे है.

Wednesday (स्थानीय समयानुसार) को एरिजोना के बुलहेड सिटी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग की हालिया यात्रा दोनों नेताओं के अच्छे व्यक्तिगत संबंधों को दिखाती है.

उन्होंने कहा क‍ि हम चीन के साथ बहुत अच्छा कर रहे हैं. अब हम चीन से बहुत पैसा कमा रहे हैं. पहले हम चीन के साथ व्यापार में बहुत पैसा गंवाते थे, लेकिन अब हम उससे काफी कमाई कर रहे हैं. चीन भी हमारा सम्मान करता है.

ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग का लंबी यात्रा करके अमेरिका आना भी एक महत्वपूर्ण संकेत है. उन्होंने कहा क‍ि वह 21 घंटे की उड़ान भरकर किसी देश में तब तक नहीं आते, जब तक वह उस देश के President या उस देश का सम्मान न करते हों. हमारी बैठक बहुत शानदार रही.

हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि इस मुलाकात में क्या समझौते हुए या उनके इस दावे का क्या आधार है कि अमेरिका को अब चीन के साथ व्यापार से लाभ हो रहा है. तकनीक के विषय पर बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस समय दुनिया के सभी देशों से आगे है.

उन्होंने कहा, “हम दुनिया में सबसे आगे हैं. हम चीन से आगे हैं, हम सब से आगे हैं. लोग इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कहते हैं लेकिन मैंने कहा कि यह आर्टिफिशियल नहीं है, यह वास्तव में सुपर है. यह सुपर इंटेलिजेंस है. कभी-कभी यह बहुत ज्यादा सुपर भी हो सकता है और हमें उसी पर नजर रखनी होगी.”

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कई प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों के अधिकारियों को व्हाइट हाउस बुलाया था. इनमें से कुछ लोग शी जिनपिंग के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए थे. हालांकि, ट्रंप ने किसी भी टेक कंपनी या अधिकारी का नाम नहीं बताया.

उन्होंने कहा, “वे भी मेरी बात से सहमत हैं कि इसे सुपर इंटेलिजेंस कहना ज्यादा सही होगा, इसलिए हम अब इसी शब्द का इस्तेमाल करेंगे.”

तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के समर्थन की अपील करते हुए ट्रंप ने अपनी उस योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत कांग्रेस पर रिपब्लिकन नियंत्रण बरकरार रहने पर अमेरिकियों को पांच हजार डॉलर देने का प्रस्ताव है. उन्होंने कहा कि यह पैसा अमेरिका के भीतर ही खर्च किया जाना चाहिए.

–

एवाई/पीएम

Share