Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अन्य खेल,खेल

‘महिलाओं के जीते 38 पदक नए भारत की तस्वीर’, पीएम मोदी ने देश की बेटियों की सफलता को सराहा

‘महिलाओं के जीते 38 पदक नए India की तस्वीर’, पीएम मोदी ने देश की बेटियों की सफलता को सराहा

New Delhi, 15 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को हाल ही में जापान के आइची-नागोया में हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों की सफलता की सराहना की. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जीते गए 38 पदक सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि नए India की एक तस्वीर हैं.

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. India ने इन खेलों में कुल 85 पदक जीते और 21 स्वर्ण, 27 रजत तथा 37 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया.

उन्होंने देश का मान बढ़ाने वाली बेटियों की विशेष रूप से प्रशंसा की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “दोस्तों, मैं विशेष रूप से हमारी बेटियों की तारीफ करना चाहता हूं. India ने जो 85 पदक जीते हैं, उनमें से 38 पदक हमारी महिला खिलाड़ियों ने हासिल किए हैं. इनमें 11 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं. ये पदक सिर्फ एक संख्या नहीं हैं, बल्कि ये नए India की एक तस्वीर हैं.”

उन्होंने भारतीय महिला हॉकी टीम की भी तारीफ की, जिसने 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर एक लंबे इंतजार को खत्म किया. एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि India की पुरुष और महिला, दोनों हॉकी टीमों ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीते हैं. पीएम मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना करते हुए कहा, “इस बार दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं. खासकर हमारी महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. आप स्वर्ण पदक लेकर आईं और 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया.” इस दौरान खिलाड़ियों ने ‘India माता की जय’ के नारे लगाए.

कई भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए एशियन गेम्स शानदार रहे. कुमकुम मोहोद, नीरू ढांडा, प्रणवी उर्स और मीराबाई चानू जैसी खिलाड़ियों ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं. 17 वर्षीय कुमकुम ने इतिहास रचा. वह व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता और दोनों ही फाइनल में साउथ कोरिया जैसी दिग्गज टीम को हराया.

नीरू ने भी इतिहास रचा और एशियन गेम्स में व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने कायन चेनाई के साथ मिलकर मिक्स्ड ट्रैप इवेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ मिलकर महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. प्रणवी उर्स एशियन गेम्स में गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं. उन्होंने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में India को टीम स्पर्धा का रजत पदक दिलाने में भी मदद की.

वहीं, मीराबाई ने आइची-नागोया में महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता. इसके साथ ही, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व चैंपियनशिप के बाद उनके पदकों के संग्रह में एक और पदक जुड़ गया. उनके इस रजत पदक ने एशियन गेम्स में भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) में पदक के लिए India के 28 साल लंबे इंतजार को भी खत्म किया.

–

एसएम/डीकेपी

Share