Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

पूनम राउत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Mumbai , 15 अक्टूबर . India की पूर्व ओपनर पूनम राउत ने Thursday को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया. इसके साथ ही उनके एक दशक से अधिक लंबे करियर का समापन हो गया. 37 वर्षीय पूनम आखिरी बार साल 2021 में India के लिए खेली थीं.

Thursday को अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए पूनम ने लिखा, “काफी सोच-विचार के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है. India का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर रहा है – इसने मेरे व्यक्तित्व को गढ़ा है, मुझे विपरीत परिस्थितियों में डटे रहना सिखाया है. मुझे ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी. जब भी मैंने India की जर्सी पहनी, तो मैंने इसे बहुत गर्व और कृतज्ञता के साथ पहना.”

Mumbai की रहने वाली पूनम ने मार्च 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. उन्होंने अपने वनडे करियर के 73 मुकाबलों में 34.83 की औसत से 2,299 रन बनाए. इसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा, 35 टी20 मुकाबलों में उनके नाम 719 रन बनाए. पूनम ने India के लिए 4 टेस्ट मुकाबलों में कुल 264 रन जोड़े. पूनम उस भारतीय टीम का हिस्सा थीं जो इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप 2017 में उपविजेता रही. वह अपने करियर में तीन वनडे वर्ल्ड कप और चार टी20 वर्ल्ड कप में खेलीं.

पूनम ने कहा, “आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 हमेशा मेरे करियर के सबसे अहम पलों में से एक रहेगा. भले ही हम ट्रॉफी जीतने से चूक गईं, लेकिन उस टूर्नामेंट ने India में महिला क्रिकेट की तस्वीर बदल दी. इसने युवा लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और हमारे खेल का भविष्य बदल दिया. मुझे हमेशा इस बात पर गर्व रहेगा कि मैं उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थी. मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे सबसे ऊंचे स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया. India की जर्सी पहनना एक ऐसा सपना था जो सच हुआ, और मुझे जो भरोसा और समर्थन मिला, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगी.”

उन्होंने कहा, “शुरुआती दिनों में मुझ पर भरोसा जताने के लिए, Mumbai क्रिकेट एसोसिएशन का भी तहे दिल से शुक्रिया. वहां मुझे जो मौके और मार्गदर्शन मिले, उन्होंने ही मेरे क्रिकेट सफर की नींव रखी. मैं भारतीय रेलवे—जो मेरे दूसरे परिवार की तरहहै—उसका दिल से आभार, जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया. रेलवे ने मुझे एक मजबूत और अनुशासित क्रिकेटर के रूप में ढाला है. मैं उनके अटूट समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी.”

पूनम राउत ने पूर्व कप्तान मिताली राज का विशेष रूप से जिक्र किया, जिनकी कप्तानी में वह India और रेलवे दोनों के लिए खेली थीं. उन्होंने कहा, “मिताली राज को विशेष धन्यवाद. आपकी कप्तानी में India और रेलवे दोनों के लिए खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. आपका नेतृत्व और खेल के प्रति आपका समर्पण हमेशा मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है. मेरे सभी कोचों को धन्यवाद, जिन्होंने उतार-चढ़ाव के हर दौर में मुझ पर भरोसा बनाए रखा. मेरी हर उस साथी खिलाड़ी को, जिसके साथ मैंने ड्रेसिंग रूम साझा किया—हमारी दोस्ती, हंसी-मजाक, चुनौतियों और उन कभी न भूलने वाली यादों के लिए धन्यवाद. आप जैसे शानदार लोगों के साथ इस सफर को तय करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है.”

अपनी बात समाप्त करते हुए, पूनम ने कहा कि वह खेल से जुड़ी रहना चाहती हैं, खासकर अब जब उन्होंने कोचिंग सर्टिफिकेशन भी पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा, “इस अध्याय को बंद करते समय, मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है. क्रिकेट ने मुझे जीवन भर के लिए दोस्त, अनमोल सीख और ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी. हर उस प्रशंसक को धन्यवाद, जिसने मेरी हर सफलता और हर चुनौती के समय मेरा साथ दिया. आपके प्यार और प्रोत्साहन का महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. भले ही एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में मेरा सफर अब समाप्त हो रहा है, लेकिन खेल के प्रति मेरा प्यार कभी कम नहीं होगा. मैं भविष्य में क्रिकेट के लिए कुछ वापस देना चाहती हूँ और इसके विकास में योगदान देना चाहती हूं. इस अद्भुत सफर का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद. धन्यवाद, क्रिकेट. जय हिंद.”

–

आरएसजजी

Share