Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जन सुराज का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बिहार को जगाना है: प्रशांत किशोर

जन सुराज का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बिहार को जगाना है: प्रशांत किशोर

सहरसा, 15 अक्टूबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सम्राट चौधरी Government पर निशाना साधा है. उन्होंने आरा में अधिकारी को गोली मारे जाने, नालंदा में सिपाही की मौत और राघोपुर में नाव हादसे का जिक्र करते हुए Government की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में Police-प्रशासन अपराध रोकने के बजाय शराबबंदी और बालू माफिया से पैसा कमाने में लगा है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब अपराधी सदन के सदस्य बनेंगे और Government चलाएंगे, तो अच्छे समाज और रोजगार की कल्पना करना मुश्किल है. किशोर ने आरा में अधिकारी को गोली मारे जाने और नालंदा में सिपाही की मौत की घटनाओं का उल्लेख करते हुए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई. Police-प्रशासन की प्राथमिकता अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय दूसरे माध्यमों से पैसा कमाना बन गई है. राज्य में बेहतर समाज का निर्माण और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तभी संभव हैं, जब कानून-व्यवस्था मजबूत हो और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाए.

राघोपुर में नाव हादसे में एक दर्जन से अधिक बच्चों की मौत पर प्रशांत किशोर ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि आज के समय में इस तरह की घटना होना और मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की व्यवस्था नहीं होना चिंताजनक है. उन्होंने इस घटना को व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों के रूप में उठाया और आपदा के समय आवश्यक इंतजामों की जरूरत पर जोर दिया.

प्रशांत किशोर ने विधान परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह Government पर अंकुश लगाने और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य केवल विधायक या सांसद बनना अथवा चुनाव जीतना नहीं है. उन्होंने कहा कि वोट न मिलना कोई अपराध नहीं है, लेकिन समाज को बांटना अपराध है. चोरी और बेईमानी अपराध हैं. उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज लोगों को यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि उनकी स्थिति तभी सुधरेगी, जब वे जाति, धर्म, पार्टी और किसी नेता के प्रति निष्ठा से ऊपर उठकर अपने भविष्य को प्राथमिकता देंगे.

प्रशांत किशोर ने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को मतदान का प्रमुख आधार बनाने की अपील करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में सफलता नहीं मिलने के बावजूद जन सुराज अपने मूल विचारों के साथ आगे बढ़ रहा है. उन्होंने दावा किया कि संगठन का उद्देश्य बिहार के लोगों को उनके अधिकारों, भविष्य और विकास के प्रति जागरूक करना है.

–

पीएसके

Share