भारत बनाम जिम्बाब्वे: महिला फैंस के लिए खुशखबरी, तीनों टी20 मुकाबलों में ‘निःशुल्क’ होगा प्रवेश

रायपुर, 15 अक्टूबर . India और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले खेले जाने हैं. छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय के सुझाव के बाद इन सभी मुकाबलों में महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा.
दोनों देशों के बीच 16, 18 और 20 अक्टूबर को टी20 मैच खेले जाने हैं, जिसके बाद वडोदरा तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज की मेजबानी करेगा.
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के एक सूत्र ने Thursday को ‘ ’ को बताया कि Chief Minister ने यह सुझाव तब दिया, जब संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें टी20 सीरीज देखने के लिए आमंत्रित किया था. छत्तीसगढ़ के Chief Minister को जब राज्य संघ ने टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने महिला दर्शकों के लिए टिकट मुफ्त करने का सुझाव दिया. Chief Minister के सुझाव को नकारा नहीं जा सकता, इसलिए उनके सुझाव पर अमल किया गया.
सूत्र ने आगे कहा, “अभी नवरात्रि भी चल रही है. टी20 मैचों में ज्यादा से ज्यादा महिला दर्शकों के आने से रायपुर में त्योहार का माहौल और भी शानदार हो जाएगा.”
Chief Minister को यह निमंत्रण सीएससीएस के अध्यक्ष मोहन दास, निदेशक विजय शाह, पूर्व अध्यक्ष मुकुल तिवारी, सचिव विन्तेश अग्रवाल, जीएस मूर्ति, विनय बजाज और अन्य पदाधिकारियों ने दिया.
संघ ने Thursday को अपने social media अकाउंट्स पर इस पहल की घोषणा करते हुए महिला प्रशंसकों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और भारतीय टीम के समर्थन में स्टेडियम को भर दें. इस सीरीज के साथ ही स्मृति मंधाना India की पूर्णकालिक कप्तान के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करेंगी. साथ ही, यह जिम्बाब्वे की India के खिलाफ पहली द्विपक्षीय सीरीज भी है.
ऐसा पहली बार होगा जब रायपुर में कोई महिला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा. टी20 सीरीज के बाद, दोनों टीमें 23 से 28 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए वडोदरा जाएंगी.
–
आरएसजी


