Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सिरसा का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

सिरसा का पंजाब सरकार पर हमला, बोले नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

सिरसा का पंजाब Government पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

नई दिल्‍ली, 17 अक्‍टूबर . दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए चल रही बैठकों, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ चर्चा और एक एक्टिविस्ट की हत्या पर पंजाब के डीजीपी से जवाब मांगने के लिए गृह मंत्रालय की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी.

पंजाब में ड्रग्‍स के खिलाफ मुहिम में हाल ही में हुई हत्‍याओं को लेकर गृह मंत्रालय के नोटिस जारी करने पर प्रत‍िक्रिया देते हुए मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा, “गृह मंत्रालय का यह नोटिस बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पंजाब देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां नशे की समस्या को रोकने की कोशिश करने वालों की हत्या की जा रही है. नशा विरोधी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, उन्हें जेल भेजा जा रहा है, उन पर First Information Report दर्ज की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. “

उन्‍होंने कहा कि देश में पंजाब ही ऐसा राज्य है. अन्य राज्यों में, जहां नशीले पदार्थों की समस्या है. हमने सुना है कि नशा तस्करों या ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पहली बार पंजाब में हो रही है. इसी कारण गृह मंत्रालय ने इस पर जानकारी मांगी है और यह बहुत अहम है. एक प्रमुख कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद, उनके परिवार ने अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं होने दिया है. उनका मानना ​​है कि इसमें Government का सीधा हाथ है और डीजीपी तथा Chief Minister को इस्तीफा दे देना चाहिए, पंजाब में इस समय यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है.

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं, “Saturday को दिल्‍ली-एनसीआर में प्रदूषण से जुड़े एक ‘इनोवेशन चैलेंज’ को लेकर संबंधित लोगों के साथ एक बैठक हुई. इसमें चर्चा की गई कि कौन-से नए नवाचार मौजूद हैं और किन नए उपायों से दिल्ली के प्रदूषण से निपटा जा सकता है. इस बैठक से कई अच्छे सुझाव सामने आए. मेरा मानना ​​है और आज की चर्चा में यह बात भी आई कि श्मशान घाटों पर होने वाले प्रदूषण को कैसे शून्य तक लाया जा सकता है या उत्सर्जन को 95 प्रतिशत से अधिक कैसे कम किया जा सकता है.

उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह, ‘हाइपर-सेंसर’ (हवा की गुणवत्ता मापने वाले सेंसर) के मामले में, हमारे पास Governmentी सिस्टम के साथ-साथ अब सस्ते सेंसर भी उपलब्ध हैं. यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए हम बहुत ही सटीक और स्थानीय स्तर पर यह जानकारी जुटा सकते हैं कि प्रदूषण का स्रोत क्या है और यह कहां से आ रहा है.”

–

एएसएच/एबीएम

Share