इजरायल के भारत में राजदूत रूवेन अजार ने डाला वोट, 27 अक्टूबर के चुनाव से पहले नई दिल्ली में किया मतदान

नई द‍िल्‍ली, 15 अक्टूबर . India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपने देश के चुनावों के लिए New Delhi स्थित इजरायली दूतावास में अपना वोट डाला. इजरायल में 27 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. चुनाव से पहले ही मतदान का मकसद समय रहते कीमती वोट इजरायल पहुंचाना होता है.

India में इजरायली दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में राजदूत रूवेन अजार की मतदान करते हुए फोटो साझा की.

दूतावास ने पोस्‍ट में ल‍िखा, ”दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इजरायल के लिए मतदान. India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनावों से पहले New Delhi में अपना वोट डाला.”

दूतावास ने बताया क‍ि दुनिया भर में इजरायली दूतावासों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी पहले ही मतदान कर लेते हैं, ताकि उनके वोट समय पर इजरायल पहुंच सकें और चुनाव प्रक्रिया में शामिल हो सकें.

इसी तरह, Mumbai स्थित इजरायल के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने भी चुनाव से पहले अपने वोट डाले. मिड-वेस्ट India में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्‍स’ पर कहा, “आज Mumbai में इजरायल के महावाणिज्य दूतावास के राजनयिकों ने नेसेट (इजरायली संसद) चुनाव के लिए मतदान किया. वे दुनिया भर के अन्य इजरायली नागरिकों के साथ अपने देश के भविष्य को तय करने की प्रक्रिया में शामिल हुए. हर वोट अहम है, चाहे वह येरुशलम में डाला जाए या Mumbai में.”

चुनाव में अभी लगभग दो सप्ताह बाकी हैं, लेकिन इजरायली मीडिया संस्थानों मारिव, चैनल 13 और केएएन न्‍यूज के सर्वेक्षणों के अनुसार मुकाबला काफी करीबी रहने वाला है और किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा.

सर्वेक्षणों में Prime Minister पद के उम्मीदवार गादी आइजनकोट की याशार पार्टी सबसे आगे दिखाई दे रही है. हालांकि, किसी भी Political गुट के लिए नेसेट में बहुमत के लिए जरूरी 61 सीटें हासिल करना आसान नहीं दिख रहा.

औसत सर्वेक्षण के अनुसार, Prime Minister बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाला गठबंधन और विपक्षी जियोनिस्ट गुट, दोनों को लगभग 52-52 सीटें मिलने का अनुमान है.

–

एवाई/एबीएम

Leave a Comment