Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

अफगानिस्तान : कंधार में बस और ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत, 15 घायल

अफगानिस्तान : कंधार में बस और ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत, 15 घायल

काबुल, 15 अक्टूबर . अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत कंधार में Thursday को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. प्रांतीय ट्रैफिक Police निदेशक मोहम्मद ताहिर के अनुसार, हादसा Thursday सुबह दमन जिले में हुआ. एक ट्रक सामने से आ रही बस से टकरा गया.

वाहनों की आमने-सामने टक्‍कर में पांच लोगों की मौत हो गई, ज‍बक‍ि 15 अन्य घायल हो गए. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

इससे पहले 23 सितंबर को अफगानिस्तान के उत्तरी तखार प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे.

तखार Police के प्रवक्ता नकीबुल्लाह मसूर ने बताया कि कलाफगान जिले के गजेस्तान क्षेत्र में एक वाहन सड़क से फिसलकर पलट गया. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए.

घायलों को तखार के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने बताया था कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

22 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के लगमान प्रांत में भी एक हादसा हुआ था. यहां एक मिनी बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए.

प्रांतीय Police प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस यूसुफजई ने बताया कि यह दुर्घटना पदपाख जिले में Tuesday सुबह हुई. हादसे के बाद Police मौके पर पहुंची और घायलों को प्रांतीय राजधानी मेहतरलाम के अस्पताल में पहुंचाया गया.

वहीं, 20 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में एक और हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी.

Police प्रवक्ता सैयद तैयब हमद के अनुसार, बाटी कोट जिले में तेज रफ्तार से चल रही एक गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया.

लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने अफगानिस्तान में सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी समस्याओं को एक बार फिर उजागर किया है.

–

एवाई/एबीएम

Share