Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं: तेजस्वी यादव

बिहार में अपराधियों का बोलबाला, सीएम के पास कोई विजन नहीं: तेजस्वी यादव

Patna, 15 अक्टूबर . बिहार में खराब कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Thursday को राज्य Government पर निशाना साधा. नालंदा में सिपाही की हत्या और आरा में एक पूर्व अधिकारी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. प्रदेश में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है. बच्चियों, व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों समेत कोई भी सुरक्षित नहीं है.

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में Chief Minister सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास न कोई विजन है और न ही कोई रोडमैप, उनसे बिहार नहीं संभल रहा है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले छह महीनों में अपराध और बढ़ेगा. तेजस्वी ने बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई को लेकर भी Government को घेरा. उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो चुकी है और बिहार Government का खजाना खाली है.

नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि Government में फिलहाल ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है. उनके मुताबिक, जो लोग पैसे दे रहे हैं, उन्हें अच्छी जगहों पर तैनाती मिल रही है. उन्होंने Chief Minister पर निशाना साधते हुए कहा कि उनमें Chief Minister पद की गरिमा और इस जिम्मेदारी के अनुरूप ज्ञान की कमी है. राशन व्यवस्था और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि लोगों को गेहूं और चावल भी सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है.

उन्होंने सवाल उठाया कि केवल अनाज मिलने से भोजन की जरूरत पूरी नहीं होती, क्योंकि खाना बनाने के लिए साग-सब्जी, मसाले और तेल भी चाहिए. इन आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की परेशानी का अंदाजा बाजार में जाकर लगाया जा सकता है. वहीं, वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है और ऐसा किसी परिवार के साथ नहीं होना चाहिए.

हादसे में कई परिवारों के बच्चों की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूरी पीढ़ियां प्रभावित हुई हैं. घटनास्थल पर दिखे दृश्य बेहद दर्दनाक थे. तेजस्वी ने हादसे की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम तीन डिसमिल जमीन दी जानी चाहिए.

इस मांग को लेकर उन्होंने Chief Minister को पत्र लिखने की बात भी कही. उन्होंने बताया कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी इस घटना से काफी दुखी हैं. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के बावजूद लालू यादव की इच्छा पीड़ित परिवारों से मिलने की थी. तेजस्वी के मुताबिक, Thursday को पीड़ित परिवारों की लालू यादव से मुलाकात हुई, जहां उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि राजद पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share