नवरात्र 2026: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने मां कात्यायनी को किया नमन

New Delhi, 16 अक्टूबर . नवरात्र के छठे दिन के पावन अवसर पर Union Minister मनोहर लाल और उत्तर प्रदेश के सीएम सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों की ओर से मां कात्यायनी के चरणों में नमन किया गया है.
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “साहस-शौर्य की अप्रितम प्रतीक मां जगदंबा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी के चरणों में सादर प्रणाम अर्पण करता हूं. माता समस्त भक्तों को आत्मबल और आत्मविश्वास प्रदान करें, तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि, और खुशहाली आए, यही कामना है.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media पर पोस्ट किया गया, “शारदीय नवरात्रि के षष्ठ दिवस पर आदिशक्ति मां जगदंबा के षष्ठ स्वरूप मां कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि नमन. धर्म की रक्षा का संदेश देने वाली मां कात्यायनी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी भक्तों को साहस व संकल्पों को सिद्ध करने का सामर्थ्य प्राप्त हो.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पोस्ट में लिखा, “शारदीय नवरात्रि के षष्ठ पावन दिवस पर आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप, मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम. महिषासुर का संहार कर धर्म और सत्य की विजय का संदेश देने वाली माँ कात्यायनी का दिव्य स्वरूप हमें स्मरण कराता है कि जब संकल्प में शक्ति और कर्म में धर्म का भाव हो, तो बड़ी से बड़ी बाधा पर विजय प्राप्त की जा सकती है.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस पर मां दुर्गा के छठे स्वरूप, असुर संहारिणी मां कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! जगतजननी मां कात्यायनी सभी के जीवन से भय, संशय और बाधाओं का नाश कर अदम्य साहस, आरोग्य और विजय का आशीर्वाद दें.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media पोस्ट में लिखा, “नवरात्र के षष्ठम दिवस पर मां कात्यायनी देवी के चरणों में प्रणाम करता हूं. धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का वर देने वाली देवी मां हम सभी के कष्ट और भय का नाश कर सबको सुख-समृद्धि प्रदान करें, यही मंगल कामना है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी की ओर से social media पर लिखा गया, “मां कात्यायनी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो. मां का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे. शारदीय नवरात्रि के पावन षष्ठम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”
Haryana के Chief Minister नायब सैनी ने social media पोस्ट में लिखा, “शारदीय नवरात्रि के पावन षष्ठम दिवस पर आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप, साहस और शक्ति की अधिष्ठात्री मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती की षष्टम स्वरूप मां कात्यायनी जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन! मां कात्यायनी शक्ति, साहस और धर्म की रक्षा की प्रतीक हैं. उनकी कृपा से सभी के जीवन में निर्भयता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है.”
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की ओर एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “शारदीय नवरात्रि के पावन छठे दिवस पर मां जगदंबा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम. मां कात्यायनी का आशीर्वाद आपके जीवन से भय, रोग एवं सभी कष्टों का हरण करे. उनकी कृपा से संपूर्ण जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है.”
–
एसडी/एएस


