केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी से की मुलाकात

New Delhi, 17 अक्टूबर . New Delhi स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से Union Minister जेपी नड्डा ने Saturday को मुलाकात की. आडवाणी इस समय दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर उनका हेल्थ अपडेट लिया.
16 अक्टूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद Friday देर शाम अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, 98 वर्षीय आडवाणी को शाम 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया था कि वरिष्ठ नेता का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
98 वर्षीय आडवाणी को इससे पहले भी इस साल मई में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे कुछ दिनों तक अस्पताल में रहे थे और उसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.
दिसंबर 2024 में भी पूर्व उप Prime Minister को मेडिकल जांच और इलाज के लिए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था. उस समय वे न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और अस्पताल ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है. एक रिपोर्ट के अनुसार 17 दिसंबर 2024 को अस्पताल ने बताया था कि आडवाणी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में उन्हें आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा.
भाजपा के इस दिग्गज नेता का पार्टी में बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने तीन बार पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है. वे 1986 से 1990 तक, 1993 से 1998 तक और 2004 से 2005 तक वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे.
इसके अलावा उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए की Government में अहम पदों पर काम किया है. वे 1998 से 2004 तक केंद्रीय गृह मंत्री रहे और 2002 से 2004 तक उन्होंने देश के उप Prime Minister के रूप में जिम्मेदारी निभाई. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. पार्टी के कई नेता और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
–
वीकेयू/पीएम


