कानपुर पुलिस ने गोकशी के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

Kanpur, 16 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Kanpur में Police ने गोकशी की घटना के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्त Friday को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें Police ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
Police उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 7 और 8 अक्टूबर की मध्यरात्रि नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी. मौके से गौ-अवशेष बरामद होने के बाद Police ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था. मामले के खुलासे के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाना Police की टीमें गठित की गई थीं. Police ने Thursday को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी.
इसी क्रम में Friday को फजलगंज थाना क्षेत्र में दो वांछित अभियुक्तों की मौजूदगी की सूचना मिली. इसके बाद फजलगंज Police, स्वॉट, सर्विलांस और साइबर टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की. Police का दावा है कि इस दौरान अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से Police टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए.
घायल अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police उपायुक्त अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. उनसे मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
उधर, Police लाइन में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा के दौरान डॉक्टरों से मारपीट मामले में Police ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
सहायक Police आयुक्त (कोतवाली) अमित कुमार पांडेय ने बताया कि Thursday को Police लाइन में होमगार्ड भर्ती की मेडिकल परीक्षा के दौरान लगभग 7.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि कुछ अभ्यर्थियों की ओर से डॉक्टरों पर पैसे लेने के आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई है. Police ने मौके पर पहुंचकर जाँच की, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों की ओर से डॉक्टरों और अन्य व्यक्तियों के खातों में पैसे भेजने व नकद भुगतान किए जाने की बात सामने आई.
उन्होंने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जांच में प्रकाश में आने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.
–
डीसीएस/


