मालेगांव में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ तिरंगा मार्च, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका रास्ता

मालेगांव, 16 अक्टूबर . Maharashtra के मालेगांव में ‘संविधान बचाओ समिति’ की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास से शुरू हुआ तिरंगा मार्च महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाना था, लेकिन Police ने संगमेश्वर कॉर्नर पर बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया. प्रदर्शनकारियों ने इसका विरोध किया. हालांकि, इस दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली.
Maharashtra Samajwadi Party के युवा अध्यक्ष मुस्तकीम डिग्निटी ने कहा कि संविधान बचाओ समिति की ओर से यह तिरंगा मार्च आयोजित किया गया था. इसका उद्देश्य बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराना था.
मुस्तकीम डिग्निटी ने कहा कि उनका आंदोलन Police या Government के खिलाफ नहीं, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ था. चुनाव आयोग एक ऐसी संस्था है, जिसे निष्पक्ष माना जाता है और जिससे अपेक्षा की जाती है कि वह न तो विपक्ष के पक्ष में हो और न ही सत्ताधारी दल के पक्ष में. उन्होंने दावा किया कि यदि देश के लोगों का मुख्य चुनाव आयुक्त पर विश्वास नहीं रह गया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. उनकी यही मांग है और इसे President द्रौपदी मुर्मु तक भी भेजा गया है.
उन्होंने कहा कि जब कोई मतदाता अपना वोट डालता है, तो उसके पीछे लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया पर भरोसा होता है. चुनाव आयुक्त पर जनता के विश्वास का सवाल महत्वपूर्ण है. सही और गलत का फैसला बाद में हो सकता है, लेकिन यदि लोगों का विश्वास नहीं है, तो पद पर बने रहने के बजाय इस्तीफा देना चाहिए.
प्रदर्शन के दौरान Police की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए डिग्निटी ने आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए Police को आगे किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के पास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, लेकिन वहां बड़ी संख्या में Policeकर्मियों की तैनाती कर दी गई और लोगों को आने से रोका गया. उन्होंने दावा किया कि देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा मार्च निकालने की घोषणाएं की गई थीं, लेकिन कई जगह आंदोलनों को दबाने की कोशिश हुई. Maharashtra में भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई और मालेगांव में मार्च को रोकने का प्रयास किया गया.
मुस्तकीम डिग्निटी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने Police द्वारा लगाए गए बैरिकेड का विरोध किया. उन्होंने कहा कि जहां मार्च को रोका गया, वहां प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर चढ़कर अपना निषेध दर्ज कराया और इसके बाद आंदोलन समाप्त कर दिया. उन्होंने कहा कि समिति संविधान की रक्षा और महात्मा गांधी के विचारों से जुड़ी आजादी के लिए आंदोलन कर रही है. तिरंगा मार्च निकालने का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव आयोग के प्रति जनता के विश्वास से जुड़े सवालों को उठाना था.
–
पीएसके/डीकेपी


