Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार और एमसीडी की बड़ी पहल, टूटी मूर्तियों और पूजा सामग्री के संग्रह के लिए खुलेंगे 250 विशेष केंद्र

दिल्ली Government और एमसीडी की बड़ी पहल, टूटी मूर्तियों और पूजा सामग्री के संग्रह के लिए खुलेंगे 250 विशेष केंद्र

New Delhi, 15 अक्टूबर . दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने Thursday को Government, एमसीडी और प्लास्टिक उद्योग संघों की एक शीर्ष संस्था के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इसके तहत शहरभर में 250 केंद्र खोले जाएंगे, जहां खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को सम्मानजनक तरीके से एकत्र किया जा सकेगा.

Chief Minister ने ‘एक्स’ पर एमओयू के बारे में जानकारी साझा करते हुए लिखा, “आज दिल्ली Government और एमसीडी के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इसके तहत दिल्ली में 250 से अधिक ऐसे नए केंद्र खोले जाएंगे, जहां खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को सम्मानपूर्वक एकत्र किया जा सकेगा.”

उन्होंने लिखा, “इन केंद्रों पर जमा की गई मूर्तियों और पूजा सामग्री को रीसाइकिल करके उपयोगी वस्तुएं बनाई जाएंगी. दिल्ली के सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री को मां यमुना में विसर्जित करने के बजाय इन संग्रह केंद्रों पर जमा करें.”

‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा, “इससे हमारी आस्था का सम्मान भी बना रहेगा और मां यमुना भी स्वच्छ और पवित्र रहेंगी. इस अवसर पर दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही और प्लास्टइंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि मौजूद थे.”

social media पर एक अन्य पोस्ट में Chief Minister ने महिला कर्मियों के साथ अपनी बातचीत और उन्हें पोषण किट वितरित करने के बारे में जानकारी दी.

Chief Minister गुप्ता ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आज ‘श्रमिक पोषण संवाद’ कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर की उपस्थिति में मैंने अपनी ‘कर्मयोगिनी’ बहनों के साथ बातचीत की और उन्हें पोषण किट वितरित कीं.”

उन्होंने लिखा, “मैं आप सभी की सेवा भावना, कड़ी मेहनत और समर्पण को तहे दिल से नमन करती हूं. हमारी Government ‘पालना घर’, ‘अटल कैंटीन’, ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ और ‘पिंक सहेली कार्ड’ जैसी सुविधाओं के माध्यम से आपके जीवन को आसान बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. आपकी तरक्की और आपके परिवार की भलाई के लिए हमारी Government हर कदम पर आपके साथ खड़ी है.”

Chief Minister गुप्ता ने लिखा, “इस अवसर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता और अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे.” इससे पहले Chief Minister ने लोक नायक अस्पताल का दौरा किया और वहां एक नई सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया.

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में Chief Minister गुप्ता ने कहा, “आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत, लोक नायक अस्पताल में एक ‘डुअल-सोर्स 256-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन’ और ‘3 टेस्ला एमआरआई मशीन’ का उद्घाटन किया गया.”

उन्होंने लिखा, “इनसे अब अस्पताल के भीतर ही हृदय, मस्तिष्क, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. हम लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि दिल्ली के Governmentी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं हों और हर नागरिक को बेहतर इलाज मिल सके. इस मौके पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन श्री अरविंदर सिंह साहनी जी मौजूद थे.”

–

एससीएच/वीसी

Share