
श्रीनगर, 17 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर श्रीनगर में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन ‘पलाश’ और ‘परीशा’ का दौरा किया. उन्होंने वहां बच्चों के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया और उन्हें स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट और मिठाइयां दीं.
एलजी मनोज सिन्हा ने बच्चों से बातचीत की और उनकी भलाई के लिए दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया. इसके बाद उन्होंने बेमिना स्थित चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल का भी दौरा किया, जहां भर्ती बच्चों के साथ समय बिताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
पत्रकारों से बात करते हुए उपGovernor ने कहा, “पूरे देश में Prime Minister का जन्मदिन मनाया जा रहा है. Government ने पूरे महीने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. आज हमने यहां बीमार बच्चों के साथ Prime Minister का जन्मदिन मनाने का फैसला किया. इस पहल में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, हमारे स्वास्थ्य सचिव और विभिन्न संस्थानों के अधिकारी शामिल हुए.”
उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि जो देश कभी ‘फ्रैजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था, वह Prime Minister की पिछले 10-11 वर्षों की कोशिशों से दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है.
एक अन्य बयान में मनोज सिन्हा ने कहा, “आज India के Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन है. मोटे तौर पर, उन्होंने किसी राज्य और देश के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर लिए हैं, इसलिए India Government ने पूरे महीने के लिए कार्यक्रम तय किए हैं. पूरे महीने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और यह देश का सौभाग्य है कि उसे पीएम मोदी का नेतृत्व मिला है.”
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए एलजी ने लिखा, “मैंने श्रीनगर में ‘पलाश’ और ‘परीशा’ चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल के बच्चों के साथ Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन मनाया. उनके साथ बातचीत करना, स्कूल बैग, स्पोर्ट्स किट और मिठाइयां बांटना और उनकी भलाई के लिए दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेना बहुत सुखद अनुभव रहा. मैंने बेमिना स्थित चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल का भी दौरा किया, जहां मैंने वहां भर्ती बच्चों के साथ समय बिताया और उनके जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना की.”
उन्होंने बताया कि आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हो रही है, जो 17 अक्टूबर तक चलने वाला नि:स्वार्थ सेवा का एक महीने का उत्सव है. यह अभियान Prime Minister की जन सेवा के 25 वर्षों का जश्न मनाता है.
एक अन्य पोस्ट में उपGovernor ने लिखा, “हमारे Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक आत्मनिर्भर, विकसित और प्रगतिशील ‘नए भारत’ के निर्माण में आपका दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी को प्रेरित करता रहता है. मैं आपके लंबे, स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन की कामना करता हूं.”
उन्होंने जानकारी दी कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत केंद्र शासित प्रदेश में 12 सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इनमें ‘सेवा दिवस,’ स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम,’ दिव्यांगजनों की सहायता और युवा कार्यक्रम शामिल हैं.
उन्होंने नागरिकों से इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने और समुदाय की निस्वार्थ सेवा के लिए खुद को समर्पित करने की अपील की.
–
एससीएच/डीकेपी