
भुवनेश्वर, 17 सितंबर . विपक्षी दल बीजू जनता दल (बीजेडी) ने Thursday को Odisha में बढ़ती महंगाई और जरूरी वस्तुओं की कीमतों को लेकर राज्य Government की कड़ी आलोचना की. पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य Government महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है.
बीजेडी का कहना है कि पिछले दो वर्षों में भाजपा Government बनने के बाद से Odisha की महंगाई दर लगातार राष्ट्रीय महंगाई दर से अधिक रही है, जो राज्य Government की नाकामी को दर्शाती है.
एक प्रेस बयान में बीजेडी के प्रवक्ता मिहिर राय ने कहा, “अगस्त 2026 में जारी महंगाई संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, देश की महंगाई दर 4.82 प्रतिशत थी, जबकि Odisha की महंगाई दर 5.52 प्रतिशत रही. देश के सभी राज्यों में Odisha की महंगाई दर पांचवीं सबसे अधिक थी. केवल आंध्र प्रदेश, Madhya Pradesh, तमिलनाडु और तेलंगाना की महंगाई दर Odisha से ज्यादा थी.”
उन्होंने दावा किया कि Odisha के ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई की दर शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक दर्ज की गई है.
मिहिर राय ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 5.90 प्रतिशत रही, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 4.47 प्रतिशत थी. वित्त वर्ष 2024-25 में राष्ट्रीय महंगाई दर 4.6 प्रतिशत थी, जबकि Odisha में यह 6.0 प्रतिशत दर्ज की गई. राज्य की महंगाई दर लगातार राष्ट्रीय औसत से ऊपर बनी हुई है और ग्रामीण महंगाई भी लगातार शहरी महंगाई से अधिक रही है.”
बीजेडी प्रवक्ता ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण चीनी, प्याज, खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य Government महंगाई को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है.
मिहिर राय ने कहा, “राज्य Government के 42 विभागों में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की स्थिति सबसे खराब है. ऐसे समय में जब Odisha की महंगाई दर लगातार ऊंची बनी हुई है, यह विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है.”
बीजेडी ने मांग की कि राज्य Government बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.
–
एएमटी/डीकेपी