दुनिया संकट में भी भारत सुरक्षित: मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर, 18 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मना रही है. इस मौके पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने पीएम मोदी के 25 साल के सुशासन के सफर को कांटों का ताज बताया तो वहीं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने अमृतसर में दिव्यांग बच्चों के साथ खास अंदाज में जश्न मनाया, जहां नेत्रहीन बच्चों ने दीये जलाकर पीएम को बधाई दी.

भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने चाहे बाहरी मुश्किलों का सामना किया हो या अंदरूनी चुनौतियों का, उन पर जीत हासिल की है और गवर्नेंस और सबको साथ लेकर चलने वाले एम्पावरमेंट के ग्लोबल ब्रांड के तौर पर उभरे हैं.”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सुशासन और समावेशी सशक्तिकरण का वैश्विक ब्रांड संयोग से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी पसंद का नतीजा है. ये उनकी तपस्या और परिश्रम का परिणाम भी है. आज पूरी दुनिया संकट और आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही है. युद्ध की विभीषिका को झेल रही है, ऐसे हालात में भी India और इसकी अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना पीएम Narendra Modi के नेतृत्व की शक्ति का नतीजा है.

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 25 साल उनके सुशासन के रहे हैं. उनके सुशासन का सफल सफर फूलों की सेज नहीं, बल्कि कांटों का ताज रहा है. जितना वो Political असहिष्णुता के शिकार रहे हैं, उतना कोई भी नहीं रहा है. इसलिए पीएम मोदी का वैश्विक ब्रांड सुशासन, स्थिरता और बदलाव का बना है. वो देश जो India को फूटी आंख भी नहीं देखते थे, वो भी इस बात को कहने लगे हैं कि Prime Minister मोदी ने इस बात को साबित कर दिया कि लोकतंत्र सबकुछ कर सकता है.

भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा, “आज अमृतसर में नेत्रहीन बच्चों के स्कूल में, दिव्यांग बच्चों ने दीये जलाकर Prime Minister मोदी को आशीर्वाद दिया है. पीएम मोदी, आपने हमें ‘दिव्यांग’ शब्द दिया, आपने हमें सम्मान दिया. आपने देश का नाम रोशन किया है और देश की तरक्की में मदद की है. ये बच्चे, जो देख नहीं सकते, Prime Minister मोदी को आशीर्वाद देने के लिए दीये जला रहे हैं. मैं बहुत भावुक हूं. जो देख नहीं सकते, वे भी दीये जला रहे हैं और Prime Minister मोदी को आशीर्वाद दे रहे हैं.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment