
बेगूसराय, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय में Union Minister गिरिराज सिंह ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने Prime Minister के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.
Union Minister गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी का जन्मदिन है और हम आज विश्वकर्मा जी की पूजा भी कर रहे हैं. पीएम के जन्मदिन के मौके पर आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. Prime Minister पिछले 25 वर्षों से गरीबों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने Chief Minister से लेकर Prime Minister बनने तक हमेशा गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है. उन्होंने जिस तरह 25 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है और उन्हें घर, बिजली और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराई है, हमारी यही प्रार्थना है कि वे आगे भी गरीबों की सेवा करते रहें और उनका आशीर्वाद पाते रहें.”
गिरिराज सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “गरीबों के जीवन में बदलाव लाने और जनसेवा के प्रति Prime Minister की प्रतिबद्धता देश के लिए प्रेरणा है. महाकाल की कृपा सदैव उन पर बनी रहे और वे इसी ऊर्जा के साथ देश की सेवा करते रहें.”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “बेगूसराय के खातोपुर मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं हवन किया. इस अवसर पर Prime Minister जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की. प्रभु से प्रार्थना है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहे और मां भारती की सेवा का संकल्प और मजबूत हो.”
Prime Minister के जन्मदिन के मौके पर बेगूसराय स्थित ‘रोटरी ब्लड सेंटर’ में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन Union Minister गिरिराज सिंह ने किया. इस शिविर में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “Prime Minister मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगूसराय स्थित रोटरी ब्लड सेंटर में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर कर्मठता के साथ India को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले Prime Minister का जन्मदिन सेवा और समर्पण के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है. रक्तदान के लिए युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह इस भावना को और मजबूत करता है कि राष्ट्रसेवा केवल विचार नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है.”
–
एससीएच/एबीएम