प्रधानमंत्री मोदी को मिला 35 देशों में सर्वोच्च सम्मान: नितिन नवीन

इंदौर, 17 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का प्रभाव बढ़ा है और उन्हें 35 से अधिक देशों के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है.

Madhya Pradesh की व्यापारिक नगरी इंदौर में आयोजित ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पट्टाधारियों को पट्टों के निःशुल्क पंजीयन संबंधी दस्तावेज प्रदान किए.

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि Prime Minister मोदी ने देश के विकास और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे कर्मशील Prime Minister का आज जन्मदिन है.

उन्होंने आगे कहा कि जब दुनिया के अन्य देशों में हमारे राष्ट्र प्रमुख जाते थे, तो वैश्विक मंचों पर पहली पंक्ति में बैठने के लिए भी जगह की तलाश करनी पड़ती थी, लेकिन आज 35 से अधिक देशों ने हमारे Prime Minister मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है. Prime Minister मोदी का सम्मान देश के गरीबों का सम्मान है. देश के 25 करोड़ परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम Prime Minister मोदी ने किया है.

उन्‍होंंने कहा कि आज के दिन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर Prime Minister मोदी ने करोड़ों शिल्पकारों को सशक्त करने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ किया था, तो वहीं आज Madhya Pradesh में 50 लाख परिवारों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टों की रजिस्ट्री करा रही है.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्ज्वला योजना की चर्चा करते हुए कहा कि देश में उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक मुफ्त सिलेंडर दिए गए, 80 करोड़ से अधिक लोग अन्नपूर्णा योजना से लाभान्वित हुए, 7 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान योजना से लाभान्वित हुए हैं. मोदी Government की इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोग मोदी जी को आशीर्वाद देते हैं तो कांग्रेस और विपक्ष को आपत्ति होती है.

उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्वजों ने देश को बंटवारे के लिए मजबूर किया.विभाजनकारी नीति पर चलने वाले कांग्रेस नेताओं ने देश को तोड़ने की राजनीति की है. यदि ये वाकई देश को जोड़ने की बात करते तो जम्मू – कश्मीर में धारा-370 नहीं लगती. असल में सरदार पटेल ने देश को जोड़ने का काम किया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें भी सम्मान नहीं दिया.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज रक्षा क्षेत्र में India सशक्त और सक्षम है. आज जब देश स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस को बैचेनी होती है, लेकिन जब हमारे सैनिकों के सर काट लिए जाते थे तो दिल्ली में बैठी उनकी Government मौन रहती थी. ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से हमने दुश्मन को घर में घुसकर मारा है, आज हमारे देश का स्वाभिमान और सम्मान बढ़ रहा है. सीमा के पास मौजूद गांव को देश का अंतिम ग्राम कहा जाता था और उनकी सुरक्षा और विकास पर पुरानी Government बिल्कुल ध्यान नहीं देती थी. मोदी Government में सीमा के पास के गांव प्रथम ग्राम है और वहाँ की सुरक्षा व विकास Government की प्राथमिकता है.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment