वनडे टीम से बाहर लाबुशेन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ‘वनडे कप’ में क्वींसलैंड के कप्तान बने

New Delhi, 17 सितंबर . ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को अफ्रीकी दौरे पर वनडे टीम से हटाए जाने के बाद ‘वनडे कप’ में क्वींसलैंड का कप्तान नियुक्त गया है.

लाबुशेन को जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन खराब फॉर्म के बावजूद बाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा गया.

टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों के साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए रवाना होने से पहले, वह Saturday को विक्टोरिया और अगले Monday को न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में टीम की कप्तानी करेंगे.

यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सभी फॉर्मेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है; उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक तीन साल से भी ज्यादा समय पहले लगाया था. टेस्ट क्रिकेट में उनकी जगह पर काफी समय से सवाल उठ रहे हैं. पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी उनकी जगह पर सवाल खड़े कर चुके हैं.

लाबुशेन ने एशेज 2023 के बाद से कोई टेस्ट शतक नहीं लगाया है; तब से उनका औसत 25.43 रहा है.

अपनी आलोचना पर बात करते हुए लाबुशेन ने कहा कि वह दोबारा रन बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. लाबुशेन ने ‘7 न्यूज’ से कहा, “बतौर खिलाड़ी आलोचना आप खुद बुलाते हैं, क्योंकि यह प्रदर्शन पर आधारित होती है. मेरी आलोचना मेरे व्यक्तित्व की वजह से नहीं हो रही है. वे मेरे खेल की आलोचना कर रहे हैं. मैंने बीते दो वर्षों में ऐसा होने दिया है. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, ताकि मैं फिर से अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट सकूं.”

आरएसजी

Leave a Comment