रामनाथ कोविंद की शुभकामनाओं पर पीएम मोदी बोले, लोगों की गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना उनका उद्देश्य

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने अपने जन्मदिन पर पूर्व President रामनाथ कोविंद की ओर से दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय की गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना उनका निरंतर प्रयास रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक समाज की मुख्यधारा से दूर रहे.

पूर्व President रामनाथ कोविंद ने Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आर्टिकल पोस्ट किया था. इसके जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, “आपकी गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं और विचारपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद, रामनाथ कोविंद जी.”

Prime Minister ने आगे कहा कि हर भारतीय की गरिमा, अवसर और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से उन लोगों का उल्लेख किया, जो लंबे समय से समाज के हाशिये पर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा, “हमारा सामूहिक संकल्प एक मजबूत और विकसित India के निर्माण की दिशा में और अधिक समर्पण के साथ काम करते रहने का है.”

इससे पहले पूर्व President रामनाथ कोविंद ने Prime Minister मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन और Political यात्रा का उल्लेख किया. उन्होंने लिखा कि अक्टूबर 2001 में Gujarat के Chief Minister के रूप में निर्वाचित Government की कमान संभालने से लेकर 2014 से Prime Minister कार्यालय तक, 25 वर्षों से अधिक समय से Narendra Modi ने लगातार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को आगे बढ़ाया है.

कोविंद ने अपने संदेश में समावेशिता को इस दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए लिखा, “जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा.” उन्होंने कहा कि हाशिये पर रहे लोगों को मुख्यधारा में लाना Prime Minister मोदी की सार्वजनिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण विषय रहा है.

पूर्व President ने Prime Minister मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर शक्ति की कामना की.

डीएससी

Leave a Comment