Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

चीन में ‘पुराने के बदले नए’ कार्यक्रम से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री 20 खरब युआन के पार

चीन में ‘पुराने के बदले नए’ कार्यक्रम से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री 20 खरब युआन के पार

बीजिंग, 29 अक्टूबर . चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 28 अक्टूबर को जानकारी दी कि 2026 से अब तक देश में उपभोक्ता वस्तुओं के “पुराने के बदले नए” (ट्रेड-इन नीति) कार्यक्रम के तहत संबंधित श्रेणियों की बिक्री 20 खरब युआन से ज्यादा हो चुकी है. इस नीति से 25 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा पहुंचा है.

मंत्रालय के मुताबिक, इस नीति ने देश में खपत बढ़ाने में कारगर भूमिका निभाई है. साथ ही, इससे बदलाव और उन्नयन में मदद मिली है और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया भी आसान हुई है. कुल मिलाकर इसके कई सकारात्मक नीतिगत असर सामने आए हैं.

इसी दिन वाणिज्य मंत्रालय ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए एक राष्ट्रीय वीडियो कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की. इसमें नीति के कार्यान्वयन की प्रगति और उपलब्धियों का ब्योरा रखा गया, जबकि अगले चरण के लिए प्रमुख कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई.

सम्मेलन में सभी क्षेत्रों से कहा गया कि वे अहम पहलुओं पर ध्यान देते हुए और ठोस कदम उठाएं तथा नीतियों को ऊंचे मानकों के अनुरूप लागू करें. इसके साथ ही, ऑफलाइन खपत में नवाचार करने और सब्सिडी बांटने की प्रक्रिया तेज करने की भी मांग की गई, ताकि लोगों को वास्तविक फायदा मिल सके.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share