Skip to content
Friday, 30 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

ताइवान की एयरलाइंस को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में रोकने के फैसले से पलटा पाकिस्तान, कुछ घंटों में बहाल की उड़ान अनुमति

ताइवान की एयरलाइंस को Pakistanी हवाई क्षेत्र में रोकने के फैसले से पलटा Pakistan, कुछ घंटों में बहाल की उड़ान अनुमति

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर . Pakistan की ओर से ताइवान की एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोकने और कुछ ही घंटों बाद इस फैसले को वापस लेने का मामला चर्चा में है. इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कूटनीतिक नीतियों, क्षेत्रीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय विमानन के बीच संबंधों को लेकर ध्यान आकर्षित किया है.

थाईलैंड स्थित बहुभाषी अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्र ‘पेज3न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी सप्ताह Pakistan ने दो ताइवानी एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. बताया गया कि यह कदम चीन की ‘वन चाइना’ नीति के अनुरूप उठाया गया था. हालांकि, यह प्रतिबंध कुछ समय तक ही लागू रहा और इस्लामाबाद ने कुछ घंटों के भीतर ताइवानी विमानों के लिए ओवरफ्लाइट की अनुमति बहाल कर दी.

रिपोर्ट के अनुसार, Wednesday को सामने आए इस घटनाक्रम ने इसलिए भी ध्यान खींचा, क्योंकि Pakistan पहला ऐसा देश बताया गया जिसने ताइवान की इन दो एयरलाइंस पर प्रतिबंध लगाने के बाद अपना फैसला वापस लिया.

इस मामले पर ताइवान ने चिंता जताई थी. ताइवान के उप विदेश मंत्री चेन मिंग-ची ने कहा था कि इस तरह का कदम अंतरराष्ट्रीय समुदाय को खतरनाक संदेश दे सकता है. उन्होंने आशंका जताई कि Pakistan के फैसले के पीछे चीन का प्रभाव हो सकता है. हालांकि, इस दावे के समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया.

‘ताइपे टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान की कार्यकारी परिषद की प्रवक्ता मिशेल ली ने कहा कि मंत्रिमंडल Pakistan की ओर से ताइवानी एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद किए जाने पर गहरा खेद जताता है.

मिशेल ली ने मंत्रिमंडल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ताइवान Pakistan के इस व्यवहार पर खेद जताता है. उन्होंने आरोप लगाया कि Pakistan ने चीन के सामने झुकते हुए उड़ान सुरक्षा से समझौता किया, अंतरराष्ट्रीय नियमों और वास्तविकताओं की अनदेखी की, ताइवान की राष्ट्रीय संप्रभुता को कमजोर किया और हवाई क्षेत्र का Political इस्तेमाल किया.

वहीं, Pakistan के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हवाले से बताया कि उन्होंने ब्लूमबर्ग न्यूज को दिए बयान में कहा था कि इस्लामाबाद ने केवल चीनी एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी थी. ख्वाजा आसिफ ने कहा, “विमानन विभाग ‘वन चाइना’ नीति का पालन करता है. केवल मुख्य भूमि चीन को अनुमति है.”

रिपोर्ट में उड़ानों की निगरानी से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि 25 से 28 अक्टूबर के बीच ताइवानी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों के मार्ग बदल दिए थे और Pakistan के हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुजरी थीं. ‘डॉन’ के मुताबिक, ताइवानी एयरलाइंस चाइना एयरलाइंस लिमिटेड और ईवा एयरवेज कॉर्प को अब 28 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक Pakistan के हवाई क्षेत्र से उड़ान संचालित करने की अनुमति दे दी गई है.

इन दोनों एयरलाइंस ने 25 से 28 अक्टूबर के बीच एशिया और यूरोप के बीच कम से कम एक दर्जन उड़ानें संचालित की थीं. ये उड़ानें रूस के ऊपर से होकर गुजर रही थीं.

–

डीएससी

Share