Skip to content
Thursday, 15 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गुजरात: पुलिस ने दो जगह मारा छापा, 1.72 करोड़ रुपए का ईंधन, रसायन और वाहन जब्त, सात गिरफ्तार

Gujarat: Police ने दो जगह मारा छापा, 1.72 करोड़ रुपए का ईंधन, रसायन और वाहन जब्त, सात गिरफ्तार

आनंद, 15 अक्टूबर . Gujarat Police के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) ने आनंद जिले में दो अलग-अलग छापों के दौरान कुल 1.72 करोड़ रुपए मूल्य का ईंधन, रसायन और वाहन जब्त किए हैं. पेट्रोलियम उत्पादों और रसायनों की चोरी के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

इस संबंध में अधिकारियों ने Thursday को जानकारी दी.

बोरियावी में आनंद-नडियाद हाईवे (नेशनल हाईवे-48) पर स्थित राजपुरोहित होटल के परिसर में मारे गए पहले छापे में Police ने 20.08 लाख रुपए मूल्य का 10,290 लीटर डीजल और पेट्रोल, 23 ​​लाख रुपए कीमत के दो वाहन और 15,500 रुपए मूल्य के चार मोबाइल जब्त किए.

जब्त की गई संपत्ति का कुल मूल्य 43.25 लाख रुपए था. स्टेट मॉनिटरिंग सेल के Police इंस्पेक्टर एमके मालवीय के नेतृत्व वाली एक टीम ने यह छापेमारी की. बयान के अनुसार, चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और 14 अक्टूबर को आनंद ग्रामीण Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान Ahmedabad जिले के ढोलका का रहने वाला नरवरभाई उर्फ ​​नटूभाई लकुम; Rajasthan के बाड़मेर जिले का रहने वाला स्वरूप सिंह राजपुरोहित व धन सिंह राजपुरोहित और आनंद जिले के बोरियावी का रहने वाला लक्ष्मणभाई भरवाड़ के रूप में हुई है.

एक अलग कार्रवाई में, स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने पेटलाद तालुका के वसद-तारापुर हाईवे पर स्थित दंतेली गांव में एक जगह से 65,312 किलोग्राम रसायन जब्त किए, जिनकी कीमत 71.84 लाख रुपए है.

जब्त की गई चीजों में 700 रुपए कीमत के छह प्लास्टिक बैरल, 57 लाख रुपए कीमत के तीन वाहन और 20,000 रुपए कीमत के चार मोबाइल फोन भी शामिल थे. जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1.29 करोड़ रुपए थी. यह छापेमारी Police इंस्पेक्टर एजे चौहान ने की थी. 14 अक्टूबर को पेटलाद ग्रामीण Police स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

दूसरे मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनकी पहचान वडोदरा के कलाली में रह रहे धर्मेंद्र सिंह उर्फ ​​मुन्ना राजपूत और राजन सिंह राजपूत के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. वहीं तीसरे आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रामविकास यादव के रूप में हुई है.

उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले और वडोदरा में रह रहे एक 15 वर्षीय लड़के को नोटिस जारी किया गया है. Police ने दो अन्य आरोपियों – प्रतापगढ़ जिले के विवेक वनवासी और विजय नाम के एक व्यक्ति की पहचान की है, जो वांछित हैं. दोनों मामलों में आगे की जांच चल रही है.

–

एएसएच/वीसी

Share