Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे, करीब 3 करोड़ का माल बरामद

ग्रेटर नोएडा में Police ने कंपनी में चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे, करीब 3 करोड़ का माल बरामद

ग्रेटर नोएडा, 15 अक्टूबर . गेटर नोएडा के सूरजपुर थाना Police ने औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें, प्रिंटर, एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं.

बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई है. Police ने वारदात में इस्तेमाल किए गए छोटे लोडर वाहन को भी कब्जे में लिया है. इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं.

Police के मुताबिक, 14 अक्टूबर को थाना सूरजपुर Police ने न्यू दादरी जंक्शन के पास सूरजपुर थाना क्षेत्र के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम, सलमान पुत्र गफ्फार और आदिल पुत्र फराहिम के रूप में हुई है. Police ने इनके कब्जे से दिल्ली नंबर के छोटे लोडर वाहन में रखा चोरी का सामान बरामद किया. Police पूछताछ के अनुसार, आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर की साइट-बी स्थित आईनोट्रोनिक्स कंपनी में घुसकर चोरी की थी. आरोपी कंपनी में रखी पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें, एयरटेल सेटअप बॉक्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छोटे लोडर वाहन में भरकर ले गए थे.

Police अब इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. Police ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं. बरामदगी में 1,512 पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीनें, 1,660 मोबाइल टाइप पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीनें और एयरटेल कंपनी के अलग-अलग आकार के 147 सेटअप बॉक्स शामिल हैं. इसके अलावा एक बारकोड प्रिंटर मशीन, दो क्यूआर कोड स्कैनर मशीनें, दो रोल शोल्डर वायर, 10 मदरबोर्ड, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक छोटा लोडर वाहन और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं.

Police के अनुसार, बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपए है. इस मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. Police का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार बिलाल (करीब 26 वर्ष) गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा गांव का निवासी है. सलमान (करीब 32 वर्ष) मूल रूप से बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के बालखा गांव का निवासी है और वर्तमान में गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्दोनी में रहता है.

तीसरा आरोपी आदिल (करीब 26 वर्ष) बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव का निवासी है और वर्तमान में हल्दोनी में रह रहा है. Police के अनुसार, आरोपी आदिल के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का सामान रखने या उससे संबंधित अपराधों तथा आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं. Police रिकॉर्ड में उसके खिलाफ थाना बन्ना देवी, खैर और सासनी गेट, अलीगढ़ में दर्ज मामले भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त सूरजपुर थाने में जुआ अधिनियम के तहत भी एक मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है.

वहीं, बिलाल और सलमान के खिलाफ इस मामले से संबंधित चोरी के मुकदमे के अलावा सूरजपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज बताया गया है. Police मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी के सामान को कहां खपाने की योजना थी तथा वारदात में शामिल अन्य लोगों की क्या भूमिका रही.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share