हजारीबाग: ज्वैलरी दुकान में डकैती का खुलासा, मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार, 16 लाख के जेवरात बरामद

हजारीबाग, 15 अक्टूबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में ज्वैलरी दुकान में हथियार के बल पर डकैती करने वाले गिरोह का Police ने खुलासा करते हुए कथित मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने इनके पास से करीब 48.26 ग्राम सोने और 4.051 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. आरोपियों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा, गोली और वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य औजार भी जब्त किए गए हैं.
Police के अनुसार, 25 और 26 सितंबर की दरमियानी रात हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां गांव स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की थी. इस दौरान दुकान से सोने-चांदी के आभूषण लूटकर अपराधी फरार हो गए थे. मामले में चौपारण थाने में कांड संख्या 252/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के Police अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल गठित किया गया.
अपर Police अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार, बड़कागांव के अनुमंडल Police पदाधिकारी अमित आनंद और बरही के अनुमंडल Police पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की. गुप्त सूचना के आधार पर Police ने गोरहर थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर पांचों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद के कतरास क्षेत्र के मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी और सद्दाम अंसारी, बोकारो जिले के सोबराती अंसारी तथा पुरुलिया जिले के शेख जमील के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने चौपारण की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की. Police ने बताया कि लूटे गए आभूषण धनबाद के हरिना, कतरास स्थित विजय ज्वेलर्स से बरामद किए गए. वहीं, चौपारण थाना क्षेत्र के ढाब सलोनिया में एक जर्जर मकान से वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा, एक जिंदा गोली, चाकू, पेचकस और प्लास बरामद किए गए हैं. Police ने दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. बरामद आभूषणों का अनुमानित मूल्य करीब 16 लाख रुपए बताया गया है.
Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने हजारीबाग, गिरिडीह और जमशेदपुर समेत विभिन्न इलाकों में ज्वैलरी दुकानों की रेकी कर लूटपाट करने की बात बताई है. Police ने दावा किया है कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले भी डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं. आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
–
एसएनसी/डीकेपी


