Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ पर कांग्रेस सांसदों ने उठाए सवाल, बोले-“बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक”

कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ पर कांग्रेस सांसदों ने उठाए सवाल, बोले “बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक”

कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़ पर कांग्रेस सांसदों ने उठाए सवाल, बोले-“बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक”

प्रयागराज/सहारनपुर, 18 अक्टूबर . कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल की Government और प्रशासन पर निशाना साधा है. उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने से बात करते हुए इस हादसे को कुप्रबंधन का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है. प्रमोद तिवारी ने कहा कि कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों में पहले कभी इस तरह की बड़ी घटना नहीं हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि चोरबगान पंडाल में हुई भगदड़ प्रशासनिक कुप्रबंधन का नतीजा है. इस घटना ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

कांग्रेस सांसद ने पश्चिम बंगाल की Political और प्रशासनिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि Government जिस तरह से काम कर रही है, उससे ऐसा लगता है कि राज्य में प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि Governmentी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी ठीक नहीं है.

प्रमोद तिवारी ने कहा, “जिन लोगों की जान गई है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग घायल हुए हैं, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.” उन्होंने राज्य Government और प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि बंगाल की स्थिति को देखते हुए अब भगवान ही राज्य के रक्षक हैं. बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में हालात बिगड़ रहे हैं.

वहीं, सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने ग्वालियर हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों से जुड़ी दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना बेहद जरूरी है.

मसूद ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट को प्रभावी बनाया जाना चाहिए ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को ऐसी दुर्घटनाओं का सामना न करना पड़े.

–

एसएके/पीएम

Share