लद्दाख: लेह एयरपोर्ट पर 21.02 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

लेह, 19 अक्टूबर . लद्दाख के लेह में Police ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लगभग 21.02 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है. Police का दावा है कि लद्दाख में हेरोइन की यह बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है.
Police के अनुसार, Police स्टेशन लेह को एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली थी कि जिगमेट चोसग्याल (21) निवासी चुमाथांग तथा वर्तमान में Police कॉलोनी, चोगलमसर में रह रहा है, इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान से दिल्ली से लेह पहुंच रहा है और उसके पास बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ मौजूद है.
आरोपी ने हेरोइन को अपने निजी कैरी बैग में कपड़ों और अन्य सामान के बीच छिपा रखा था. Police को आशंका थी कि वह लेह में ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री करने की योजना बना रहा था.
सूचना के आधार पर Police ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान केबीआर एयरपोर्ट के बाहर आरोपी की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से करीब 21.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई.
इसके बाद Police ने आरोपी को हिरासत में ले लिया. Police ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी उसके परिजनों को मोबाइल फोन के माध्यम से दी.
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ चंडीगढ़ के नयागांव क्षेत्र से प्राप्त किया गया था.
Police के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों का मानना है कि जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.
–
एएमटी/वीसी


