Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

यूपी: बहराइच पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

यूपी: बहराइच Police ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

बहराइच, 20 अक्टूबर . शातिर एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बहराइच Police ने Monday रात दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दोनों बदमाश Police की गोली से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की बहुत ही लंबी आपराधिक फेहरिस्त हैं.

Police के मुताबिक, पहली मुठभेड़ बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार के पास हुई, जहां कई मुकदमों का वांछित बदमाश जाबिर अपने साथी नसीम के साथ किसी बड़ी वारदात की फिराक में था. तभी मुखबिर की सूचना पर बौंडी Police ने उसे घेर लिया. खुद को Police से घिरा देखकर दोनों बदमाशों ने Police पर फायर किया. इसके बाद Police की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में जाबिर उर्फ जाकिर घायल हो गया, जबकि उसका साथी नसीम गाड़ी लेकर फरार हो गया. घायल जाबिर को गिरफ्त में लेने के बाद Police ने नाकाबंदी कर फरार नसीम की तलाश शुरू की.

इसी बीच Police को सूचना मिली कि जिस कार में दोनों साथी बदमाश सवार थे, वह कार नानपारा होते हुए नेपाल की तरफ भाग रही है. सूचना पर नानपारा Police ने गाड़ी का पीछा किया. सुनसान जगह देखकर कार सवार नसीम ने Police पर फायर कर दिया. Police की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में नसीम के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. Police ने जाबिर और नसीम के पास से नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं.

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने को बताया, “बहराइच में एक कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा था. इसी दौरान रात करीब 10 बजे बौंडी थाना क्षेत्र में बौंडी के थाना प्रभारी और एसओजी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध, जो उसी दिन खैरीघाट से भाग निकला था, वहां चेकिंग लगाई गई, जिसके बाद Police के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान गोलीबारी में जाबिर जाकिर को गोली लग गई, जबकि दूसरा व्यक्ति कार लेकर भाग निकला. इसके बाद लगातार चेकिंग शुरू की गई. नानपारा Police को बजरिया मोड़ के पास सूचना मिली कि उसी नंबर से मिलती-जुलती एक कार देखी गई है. जब Police ने वहां चेकिंग लगाई और संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने Police पर गोली चला दी.”

उन्होंने बताया कि इसके जवाब में Police ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई. इस गोलीबारी में नसीम वहीं गिर पड़ा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. नसीम पर 24 मुकदमे दर्ज हैं. गिरफ्तार किए गए बदमाशों का एक गैंग है, जिसने प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई चोरियां की हैं.

–

ओपी/एएस

Share