Skip to content
Friday, 23 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रदेश में बनाए जाएंगे सांदीपनि स्कूलों के 400 नए भवन : Chief Minister  मोहन यादव

Bhopal , 21 अक्टूबर . Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि आज स्कूल शिक्षा विभाग के 954 अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं. अनुकंपा नियुक्ति के जो 300 प्रकरण शेष हैं, उनका निराकरण भी इसी वर्ष किया जाएगा. Chief Minister डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप 11 कर्मचारियों को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान किए.

उन्होंने कहा कि प्रदेश Government की यह संवेदनशील पहल, पात्र परिवारों को शासकीय सेवा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 369 सांदीपनि विद्यालय संचालित हैं. राज्य Government द्वारा स्वीकृत 200 नए सांदीपनि विद्यालयों के भवन स्कूल शिक्षा और 200 नए सांदीपनि स्कूलों के भवन जनजातीय कल्याण विभाग द्वारा बनाए जाएंगे. Chief Minister डॉ. यादव रवीन्द्र भवन में Wednesday को स्कूल शिक्षा विभाग के अनुकम्पा नियुक्ति आदेश वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

Chief Minister डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का आरंभ वंदे मातरम् के गान से हुआ. कार्यक्रम में Chief Minister डॉ. यादव का स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पौधा भेंट कर स्वागत किया. Chief Minister डॉ. यादव ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों को सम्मानित भी किया.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि शासकीय नौकरी करते हुए किसी का असमय दुनिया से चले जाना, परिवार के लिए कष्टकारी होता है. परिवार के सदस्य की कमी के साथ आर्थिक संसाधन भी बाधित हो जाते हैं. यह एक प्रकार से परिवार के ऊपर दु:खों के पहाड़ टूटने जैसा है. मुश्किल हालात से गुजर रहे ऐसे परिवार, राज्य Government के परिवार के हिस्से की तरह है. उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करना सभी के लिए प्रेरणा पुंज की तरह काम करेगा. Prime Minister श्री Narendra Modi ने कहा है कि “यही समय है, सही समय है” इस वाक्य से प्रेरणा लेकर व्यवस्थाओं और भावनाओं का तालमेल करते हुए अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन करें.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि जो दुनिया से चले गए, उसका सभी को दु:ख है, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण कर सराहनीय कार्य किया है. स्कूल शिक्षा विभाग की यह पहल अन्य विभागों के लिए अनुकरणीय है. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि परिवार में आर्थिक रूप से सुख संपन्नता हो, तभी आनंद से त्यौहार मनता है. राज्य Government ने अपनी प्रतिबद्धता को समय-सीमा में पूर्ण करने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि आज जिन्हें नियुक्ति दी गई है, उनमें 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं. स्कूल शिक्षा विभाग, वरिष्ठ अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों तक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित है. Chief Minister डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों को पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय सांदीपनि विद्यालय क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आए हैं. प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 400 करोड़ रूपए था, लेकिन आज राज्य Government की प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह बजट 38 हजार करोड़ रूपए तक पहुंचा है. स्कूलों में अधोसंरचनात्मक विकास के साथ, आधुनिक लैब, खेल गतिविधियां सहित उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी भविष्य में निकलने वाली शासकीय भर्तियों में शामिल हो सकते हैं. राज्य Government ने अब तक 85 हजार से अधिक शासकीय पदों पर युवाओं को नौकरी प्रदान की है. इनमें 15 हजार पद स्कूल शिक्षा के थे, अब 20 हजार पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. प्रदेश में 1 लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया, इससे विभागों में पद रिक्त हुए, जिन्हें भरने की प्रक्रिया जारी है. कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए हर वर्ष डीपीसी भी निरंतर होगी.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि स्कूल से पढ़ाई कर निकलने वाले बच्चों को नीट की तैयारी के लिए सहायता प्रदान की जा रही है. प्रदेश Government ने मेधावी विद्यार्थियों को 1 लाख 35 हजार से अधिक लैपटॉप वितरित किए हैं. बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल टॉपर बच्चों को स्कूटी की सौगात भी मिली है. कई बच्चों ने लैपटॉप और स्कूटी दोनों के पुरस्कार प्राप्त किए हैं.

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि Chief Minister डॉ. यादव के नेतृत्व में हमारी Government प्रतिदिन श्रेष्ठतम कार्य कर रही है. Chief Minister यादव की दूरगामी सोच के बिना अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने का यह कार्य संभव नहीं था. यह अनुकम्पा नियुक्ति एक प्रकार से दिवंगत कर्मचारियों के परिजन के लिए आशीर्वाद की तरह है. Chief Minister डॉ. यादव ने सामान्य भर्ती, पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति को प्राथमिकता प्रदान की है. प्रदेश में शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ भी मिला है. नई भर्तियों के साथ ही सालों से लंबित शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का कार्य भी हुआ है. पिछले तीन माह में 1500 से अधिक पेंशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है. स्कूल शिक्षा सचिव श्री संजय गोयल ने भी विभागीय उपलब्धियों की जानकारी दी तथा आभार व्यक्त किया.

–

डीकेपी/

Share